नेशनल हाईवे से ग्रामीण जाम हटाने को राजी : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हस्तक्षेप, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने परिजनों से की बात

by

मैहतपुर :ऊना जिले के सनोली के 39 साल के देवेंद्र कुमार की नाक के मैहतपुर के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत से गुस्साए ग्रामीणों ग्रामीणों ने 24 घंटे बाद नेशनल हाईवे खोल दिया। इस मामले में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने परिजनों से बात की। इसके बाद ही ग्रामीण नेशनल हाईवे से जाम हटाने को राजी हुए। इससे पहले डीसी राघव शर्मा ने मृतक के परिजनों से बातचीत की थी और मामले की जांच के आदेश दिए थे।
सतपाल रायजादा ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सनोली के देवेंद्र कुमार के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही देवेंद्र की मौत पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। देवेंद्र कुमार की मौत के क्या कारण रहे। इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
शनिवार सुबह ही ग्रामीणों ने प्राइवेट अस्पताल के बाहर हाईवे पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। डीसी राघव शर्मा भी मौके पर प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने एसपी अर्जित सेन ठाकुर की मौजूदगी में परिजनों के साथ बातचीत की और उन्होंने सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ ही प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से धरना खत्म करने की अपील की। उन्होंने देवेंद्र कुमार की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मैहतपुर के प्राइवेट अस्पताल को भी सील कर दिया गया है।
ऑपरेशन के बाद हुई थी मौत : सनोली के देवेंद्र कुमार ने मैहतपुर के प्राइवेट अस्पताल में मोहाली के एक डॉक्टर से 4 दिन पहले नाक का ऑपरेशन करवाया था। इस बीच उसकी स्थिति नाजुक हो गई थी। फिर देवेंद्र को गंभीर हालत में मोहाली रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। भदसाली के करनैल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मैहतपुर थाना में मामला दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषण वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश : बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें महिला एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारी – डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 जुलाई : जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारियों से अपने क्षेत्र में 6 साल से छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2025 -2026 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश झील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाई डुबकी

एएम नाथ। चम्बा : भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी यानि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर सोमवार को एक ओर देश-दुनिया के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं इस विशेष पावन अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल कविंदर गुप्त से की शिष्टाचार भेंट

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज लोकभवन जाकर में माननीय राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। Share     
Translate »
error: Content is protected !!