नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का है तो प्रदेश की जनता, उनकी समस्याएं और सुख-दुख किसके हैं : जयराम ठाकुर

by
 नेशनल हेराल्ड हिमाचल में दिखता भी नहीं और प्रदेश के विज्ञापन की एक तिहाई धनराशि देती है सरकार
एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे हैं की नेशनल हेराल्ड उनका अखबार है और वह आगे भी उसको खूब विज्ञापन देते रहेंगे। तो मुख्यमंत्री महोदय यह बात समझ लें कि सरकार उनकी है और नेशनल हेराल्ड अखबार उनका है लेकिन प्रदेश की संपत्ति, प्रदेश का संसाधन उनका नहीं है। जिसे वे अपनी सहूलियत और इच्छा के अनुसार जिस पर चाहे उस पर लुटा सके। मुख्यमंत्री महोदय को यह समझना चाहिए कि सरकार नियम, कायदे और कानून से चलती है, अपने पराए के भेदभाव के साथ नहीं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर नेशनल हेराल्ड अखबार उनका है तो प्रदेश के लोग प्रदेश के लोगों की समस्याएं, प्रदेश के लोगों के दुख दर्द क्या उनके नहीं है? क्या प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार का काम नहीं है? क्या मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को इसी तरह उनके हाल पर छोड़ देंगे और घोटाले में लिप्त एक कंपनी और अपने पार्टी के अखबार को बचाने के लिए प्रदेश की संपत्ति उन पर लुटाते रहेंगे। प्रदेश में लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं। अस्पताल में डायबिटीज जैसी बीमारी की जांच की किट तक उपलब्ध नहीं हो रही है, आईजीएमसी में एमआरआई के लिए चार-चार महीने बाद की तारीख है मिल रही है। सहारा और शगुन जैसी योजना का भुगतान बंद है। प्रदेश भर में ठेकेदार अपने दो-दो साल पुराने भुगतान के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, काम का बहिष्कार कर रहे हैं। पेंशनर और कर्मचारियों को दो साल से इलाज का पैसा नहीं मिल रहा है। क्या इन समस्याओं का समाधान करना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस की सरकार को प्रदेश के विकास के लिए चुना था या नियमों की अनदेखी करके नेशनल हेराल्ड को मनमाना विज्ञापन देने के लिए चुना था?
जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र के दौरान विधानसभा में एक सवाल के जवाब में सुक्खू सरकार ने बताया है कि पिछले सवा दो साल में सुक्खू सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया को अपने कार्यकाल में लगभग 5 करोड़ 82 लाख रुपए का विज्ञापन के लिए दिया गया है। जिसमें से अकेले कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड और नवजीवन को लगभग 2 करोड़ का विज्ञापन दिया गया है। इस हिसाब से सरकार द्वारा प्रदेश की मीडिया को दिए गए विज्ञापन के कुल बजट का एक तिहाई अकेले नेशनल हेराल्ड और नवजीवन को दिया गया है। जबकि यह दोनों अखबार हिमाचल प्रदेश में न कहीं दिखते हैं, न कहीं बिकते हैं और न ही कोई इन्हें पढ़ता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार : आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई

कुल्लू: जिला कुल्लू में नशा तस्कर बेखौफ हो कर अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं । हालांकि कुल्लू
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी फैन को दिलजीत दोसांझ ने दिया ये गिफ्ट : दोसांझ ने कहा पाकिस्तानी फैन को उपहार देते हुए कहा कि राजनेता सीमाएं तय करते हैं और पंजाबी सिर्फ़ प्यार करने वाले लोग

सिंगर से एक्टर बने दिलजीत दोसांझ अपने मौजूदा दिल-लुमिनाती टूर के साथ सुर्खियों में छाए हुए हैं। दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक पाकिस्तानी फैन को उपहार देते हुए कहा कि राजनेता सीमाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 युवाओं को मौके पर ही मिला नियुक्ति पत्र – भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदार भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित रोजगार मेला रहा सफल

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदा पहलएएम नाथ। चम्बा :भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज द्वारा युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा पीड़ितों की मददगार बनी है प्रदेश सरकार : मकान निर्माण को रोपा पधर के बनेहड़ निवासी तेज राम व संजय कुमार को सरकार से मिली आर्थिक मदद

बरसाती आपदा में आशियाना खोने वालों को प्रदेश सरकार दे रही है 7-7 लाख रुपये की राहत राशि जोगिन्दर नगर, 24 नवंबर- गत 23 अगस्त की बदनसीब बरसात जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!