नैनवां, कोकोवाल मजारी, कुनैल, रामपुर व कुकड़ां को ग्रांट की पहली किस्त के तौर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सौंपे 20-20 लाख रुपए के चैक सौंपे : गांव पालदी को मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत सरकार ने दी 1 करोड़ रुपए की ग्रांट

by

गढ़शंकर , 06 जनवरी :   डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ वहां की हर छोटी से बड़ी जरुरत को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।  जय कृष्ण सिंह रौड़ी आज गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के गांव नैनवां, कोकोवाल मजारी, कुनैल, रामपुर व कुकड़ां में पंचायत घर बनाने के लिए 20-20 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन पांचों गांवों में पंचायत घर बनाने के लिए 40-40 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर हुई है और आज उन्होंने पांचों गांवों को कुल 1 करोड़ रुपए की ग्रांट की पहली किस्त भेंट की है। इस दौरान उनके साथ बी.डी.पी.ओ मनजिंदर कौर भी मौजूद थी।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने इस दौरान गांव वासियों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इन समस्याओं को हल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस दौरान गांव पोसी में आंगनवाड़ी सैंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र में खस्ताहाल पड़े 20-22 आंगनवाड़ी सैंटरों को जल्द शुरु करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्के के गांव पालदी के विकास में एन.आर.आइज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और गांव के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए दिए हैं और मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत पंजाब सरकार ने भी गांव के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की है, जिससे गांव पालदी में बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव पोसी की भी हर जरुरत को पूरा करते हुए, यहां विकास कार्य करवाए जाएंगे।
इस मौके पर डिप्टी स्पीकर के ओ.एस.डी. चरनजीत सिंह चन्नी, बलवीर सिंह झज्ज, मंदीप सिंह, सी.डी.पी.ओ परमजीत कौर, मंजीत कौर, सीमा, कुनैल के सरपंच विनोद सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब हाईकोर्ट में मजीठिया की सुरक्षा पर सुनवाई, सरकार को नई रिपोर्ट पेश करने का आदेश

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा में कमी से संबंधित याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने पंजाब सरकार को...
पंजाब

दरिंदगी : साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपी शराब के नशे में थे वारदात के वक्त

पटियाला : पटियाला में साढ़े 11 साल की बच्ची के अपहरण व गैंगरेप के दोनों आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस चौकी बलबेड़ा के इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने इसकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट सोसायिटी होशियारपुर अब तक 4117 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट कर उनकी जिंदगी रोशन कर चुकी : डा. तरसेम सिंह

गढ़शंकर l.रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर दुारा अब तक 41ृ17 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट  कर उनकी जिंदगी रोशन की जा चुकी है। जिन्में पांच सौ के करीव छे से अठारह...
Translate »
error: Content is protected !!