नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभरा: डॉ मुकेश कुमार

by

रोहित जसवाल : होशियारपुर : नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (एनएसएचएच) फैटी लिवर रोग का एक उन्नत और संभावित रूप से जानलेवा रूप है, जो भारत में तेजी से एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रहा है। ख़राब जीवनशैली और मेटाबॉलिक विकार वाले व्यक्तियों में विशेष रूप से इसके मामलों की संख्या बढ़ रही है।
लिवासा अस्पताल, होशियारपुर के गैस्ट्रो एवं लिवर स्पेशलिस्ट, डॉ मुकेश कुमार ने कहा, एनएसएचएच अक्सर एक मूक बीमारी है जो बिना किसी लक्षण के बढ़ती रहती है। जब तक लक्षण दिखाई देते हैं, तब तक लिवर को काफी नुकसान हो चुका होता है। सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी अपरिवर्तनीय जटिलताओं को रोकने के लिए प्रारंभिक जांच और समय पर जीवनशैली में बदलाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
एनएसएचएच, फैटी लिवर डिजीज की एक उन्नत अवस्था है, जिसमें लिवर में फैट एकम्यूलेशन, सूजन और लीवर कोशिकाओं को नुकसान होता है। यदि इसका इलाज न किया जाए, तो यह फाइब्रोसिस सिरोसिस और लिवर फेलियर में परिवर्तित हो सकता है।
डॉ कुमार ने बताया कि एनएसएचएच की बढ़ती घटनाएं मोटापे और अधिक वजन, टाइप 2 मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स, ख़राब जीवनशैली, इंसुलिन रेजिस्टेंस और खराब खान-पान की आदतों से निकटता से जुड़ी हुई हैं।
डॉ कुमार ने कहा, एनएसएचएच अक्सर शुरुआती चरणों में लक्षणहीन रहता है। जैसे-जैसे यह बढ़ता है, मरीजों को थकान, पेट में तकलीफ, कमजोरी और वजन कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में पीलिया, पेट में सूजन, एनीमिया और प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है। इलाज़ में रक्त परीक्षण, इमेजिंग (अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन) और कुछ मामलों में एमआरआई/ सीटी या लिवर बायोप्सी शामिल हैं।
उपचार और रोकथाम के बारे में बात करते हुए, डॉ कुमार ने कहा कि हालांकि कोई एक स्वीकृत दवा मौजूद नहीं है, एनएसएचएच को वजन कम करके (7-10 फीसदी) स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके नियंत्रित किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत आदेश जारी

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आदेश विभिन्न विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के आदेश एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने झटका दिया पंजाब सरकार को : भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह तथा कवि कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ की टिप्पणियों मामले में कवि कुमार विश्वास तथा दिल्ली के भाजपा नेता...
article-image
पंजाब

कोच कमल किशोर नूरी समिति के प्रभारी के रुप में चयनित

गढ़शंकर: 21 सितम्बर: गढ़शंकर के इंटरनैशनल ताइक्वांडो कोच कमल किशोर नूरी को 16वीं राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैंपियनशिप में अनुशासन समिति के प्रभारी के रुप में शामिल किया गया है। 16वीं नेशनल फ्लोर बॉल चैंपियनशिप...
article-image
पंजाब

विज्ञान, गणित, सामाजिक तथा अंग्रेजी का सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेला आयोजित 

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत्तों अनुसार मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में दो दिवसीय विज्ञान, गणित, सामाजिक शिक्षा तथा अंग्रेजी विषय...
Translate »
error: Content is protected !!