नोटिस वाले मतदाताओं की मदद को घर पहुंचेंगे BLO : ECINET पर अपलोड होंगे दस्तावेज

by

नई दिल्ली, 26 सितंबर। चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी ने शनिवार को बैठक की। आयोग ने कहा कि एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि नोटिस पाने वाले मतदाताओं के घर बीएलओ जाकर जरूरी दस्तावेज जुटाएंगे और उन्हें ECINET पर अपलोड करेंगे, जिसके आधार पर संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी निर्णय लेंगे। नाइट शेल्टर, मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों के लिए विशेष हेल्प डेस्क व कैंप लगाने के निर्देश भी दिए गए।

दिल्ली में दावे-आपत्तियां 30 अक्टूबर तक और उनके निपटारे की समयसीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है। महाराष्ट्र में दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख 12 नवंबर और निपटारे की समयसीमा 10 नवंबर बताई गई है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कैबिनेट सचिव को दोनों चुनाव आयुक्तों का पत्र एसआईआर के फैसलों से संबंधित नहीं, बल्कि एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति से जुड़े प्रशासनिक मामले से संबंधित था। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने दोनों आयुक्तों द्वारा पिछले महीनों में एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर दर्ज आपत्तियों की रिपोर्ट प्रकाशित की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा शेर शाह बली जी का वार्षिक भंडारा 25 जून को करवाया जाएगा: बाबा तारी जी

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दास मनदीप जी दरबार बापू गंगा दास जी माहिलपुर और बाबा बिशन शाह शामिल होंगे गुरदासपुर/दलजीत अज्नोहा : दरबार बाबा शेर शाह बली जी मोहल्ला नंगल...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब: सीएम भगवंत मान ने मोहाली में 900 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

मोहाली, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मोहाली में विभिन्न विभागों के 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त उम्मीदवारों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा

एएम नाथ।   रामपुर। रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की इस लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, सीएम नायब सिंह सैनी, सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित 40 नेताओं के नाम शामिल

लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब बीजेपी के चीफ सुनील जाखड़, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!