नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए किया बड़ा ऐलान : जल्द होगी हिमाचल में 2800 ​शिक्षकों की भर्ती : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला :
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 2800 शिक्षक भर्ती होंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शास्त्री शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती को लेकर काउसलिंग जारी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेबीटी और टीजीटी में 2252 बैचवाइज पदों पर भर्ती की जा रही है। इनके परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। शेष पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। हमीरपुर में बनाए गए नए भर्ती आयोग के साथ इस विषय में चर्चा जारी है। शिक्षा मंत्री ने बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शास्त्री शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती काउसलिंग जारी है।
हाईकोर्ट को सूचित करने के बाद इसका फैसला जारी किया जाएगा। उन्हें बताया गया कि पहली कक्षा में दाखिलों में छूट की सूचना जल्द ही दी जाएगी। छह वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। यह अधिसूचना दोनों सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश भर में इसकी व्यवस्था करती है। उनका कहना था कि हिमाचल प्रदेश ने देश में पहली राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई है, लेकिन कुछ मामलों में पिछड़ गया है। यह अब तेजी से होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस शैक्षणिक वर्ष से पहली और दूसरी कक्षा में अंग्रेजी बोली जाएगी। स्कूलों में गणित पुस्तकें अंग्रेजी में दी जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने किया श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरु रविदास मंदिर, भदसाली में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर द्वारा जनजातीय उप-योजना के अंतर्गत भेड़ पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

एएम नाथ । पालमपुर : भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिसमें 48 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दी। डा. गोरख मल, प्रमुख क्षेत्रीय केन्द्र ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक महामारी एमपॉक्स पर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : DC ने स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

एएम नाथ । मंडी, 27 अगस्त। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज एमपॉक्स महामारी से निपटने की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!