नौजवानों का उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां इंतजार कर रही, अब कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती बल्कि मेरिट के आधार पर काम हो रहे :

by

सुनाम : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नौजवानों का उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां इंतजार कर रही हैं। अब कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती बल्कि मेरिट के आधार पर काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को सुनाम के शहीद ऊधम सिंह सरकारी कालेज में चल रहे युवक क्षेत्रीय मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समागम को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सफलता का एकमात्र रास्ता कड़ी मेहनत है। कॉलेज के इसी मंच की स्टेज ने उनकी भी तकदीर बदली है। उन्होंने छात्रों को जीत का जुनून जिंदा रखने का आह्वान किया और कहा कि सपने ऐसे देखें जो रात को सोने नहीं दें। किसी भी क्षेत्र को चुनें और पूरी शिद्दत से मुकाम हासिल करने में जुट जाएं। किसी की सफलता से परेशान न हों बल्कि मेहनत करके खुद सफल होने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं से कहा कि नया सोचें, अलग सोचें। आज के दौर में सोच का दायरा विशाल हो गया है। नया आईडिया लाने का जमाना है। इस नीति पर चलोगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। हर गांव, शहर में टेलेंट है, बस उसको तराशने की जरूरत है । उनकी सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी के तहत स्कूल ऑफ एमिनेंस और यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी, कॉमर्स विभाग का नया ब्लॉक बनाने और आधुनिक स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुनाम कॉलेज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान रविवार को पहली बार सुनाम के शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज में पहुंचे। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी कॉलेज के छात्र रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने अपने दोस्तों, क्लास रूम, शिक्षकों, कैंटीन से लेकर बोहड़ के उस वृक्ष का जिक्र भी किया, जहां पंजाबी अभिनेता कर्मजीत अनमोल के साथ बैठकर कविताएं व कॉमेडी लिखते थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कॉलेज के दिनों में वे अपने दोस्त कर्मजीत अनमोल के साथ नंगल कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में भाग लेने गए थे। सुनाम कॉलेज को पता था कि हम दोनों छात्र वहां प्रदर्शन करने गए हैं। वहां पहुंच कर उन्हें डर सताने लगा कि अगर कोई पुरस्कार नहीं जीता तो कॉलेज में बेइज्जती सहनी पड़ेगी। इससे बचने के लिए हम दोनों ने बाजार से एक मोमेंटो खरीद लिया लेकिन यूथ फेस्टिवल में उन्होंने चार-पांच पुरस्कार जीते। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदा हुआ मोमेंटो आज भी उनके गांव सतौज स्थित घर में रखा है। वह हमेशा प्रेरित करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 4 फरवरी : गढ़शंकर पुलिस ने मनजिंदर सिंह उर्फ मन्ना पुत्र कुलवीर सिंह निवासी पनाम थाना गढ़शंकर को 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों और खासकर पंजाबियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया: पवन दीवान

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय शिष्टमंडल ने पंजाबी भाईचारे की प्रमुख शख्सियतों से की बैठक मेलबॉर्न, 29 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारतीय शिष्टमंडल ने भारतीयों द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से अलग-अलग क्षेत्रों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

चार साल का बैन, फिर 17.17 मीटर की उड़ान… किसान की बेटी मनप्रीत ने 36 की उम्र में जीता एशियन गेम्स कांस्य

मुश्किलों से लड़कर वापसी करने वाली पंजाब की शॉट पुट एथलीट ने खत्म किया सालों का इंतजार, एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बनीं नई दिल्ली। पंजाब की मिट्टी से निकली...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर मेंऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी जी

* 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ में हर तरह से सहयोग करें और और यज्ञ में यजमान बने ,: स्वामी उदय गिरी जी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ...
Translate »
error: Content is protected !!