नौजवान लडक़ी बेहोशी की हालत में मिली : अमृतसर में एक युवती की नशे में वीडियो वायरल होने के बाद अब तरनतारन में नौजवान लडक़ी बेहोशी की हालत में मिली

by

अमृतसर: 17 सितम्बर :
अमृतसर में पहले लाल सूट वाली महिला तथा फिर मकबूलपुरा इलाके में दो लड़कियों के नसे में धुत होने के मामले के बाद अब तरनतारन में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जो तरनतारन के भिखीविंड का बताया जा रहा है। नशे में धुत मिली युवती की हालत इतनी अधिक खराब है कि वह अपना नाम व पता भी बता नहीं पा रही। लोगों ने युवती की हालत देखकर उसको एंबुलेंस 108 की मदद से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
तरनतारन के विधानसभा हलका खेमकरण के कस्बा भिखीविंड के लोगों को युवती सरकारी एलिमेंट्री स्कूल के बाहर मिली। लोगों ने बताया कि यह युवती दो युवकों के साथ मोटर साइकिल पर यहां पहुंची। अज्ञात बाइक सवार युवती को स्कूल की दीवार के साथ बिठा कर भाग गए। बेसुध युवती से जब लोगों ने नाम पता पूछा तो वह बताने में असमर्थ थी। जगीर सिंह, मंगल सिंह और सुरजीत सिंह ने बताया कि युवती की हालत देख कर उसे होश में लाने का प्रयास किया गया। जब ध्यान उसकी बाजू पर गया तो वहां इंजेक्शन्स के निशान थे, जिससे साफ हो गया कि युवती ने नशा कर रखा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी एंबुलेंस 108 को दी। युवती को पास ही के सरकारी कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में दाखिल करवाया गया है। थाना भिखीविंड के SHO चरण सिंह ने जानकारी दी कि मामला उनके ध्यान में है। अभी युवती कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। होश में आने के बाद उसका नाम व पता पूछा जाएगा। उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती ने नशा किया है या कोई और कारण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

25 लाख का कर्ज लिया था कैप्टन ने विधानसभा चुनाब लड़ने कि लिए

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुआरा इस बार चुनाव लड़ने के लिए  शराब ठेकेदार से उधार लिया। यह बात साहमने आते ही  सियासत भी गरमा गेई।  जिक्रयोग है कि कैप्टन ने बताया...
article-image
पंजाब

दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों के बीच चल रहे विवाद में रैपर बादशाह ने किया बीच-बचाव

मुंबई : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के तीन बड़े नाम दिलजीत दोसांझ, करण औजला और एपी ढिल्लों इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन तीनों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है।  यह...
article-image
पंजाब

छात्रों ने पानी के नमूने एकत्र किए और बनाएं पोस्टर

होशियारपुर, 20 नवंबर: जल शक्ति केंद्र होशियारपुर द्वारा के. आर. के. डी. ए. वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला में विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी सुनील कुमार एवं...
article-image
पंजाब

नशा करने के के सामान सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 3 फ़रवरी  : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को नशा करते हुए नशा करने के सामान के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले...
Translate »
error: Content is protected !!