न्दम की भण्डारण सीमा पुनः निर्धारित

by

शिमला  : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गन्दम के थोक व्यापारियों के लिए भण्डारण की सीमा पुनः निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा थोक व्यापारियों द्वारा एक समय में भण्डारण किए जाने वाले गन्दम की सीमा घटा दी गई है। पहले थोक व्यापारी 2000 मीट्रिक टन गन्दम का भण्डारण कर सकता था, लेकिन अब यह स्टॉक सीमा 1000 मीट्रिक टन कर दी गई है। प्रत्येक रिटेल विक्रेता अब 5 मीट्रिक टन तक गन्दम अपने स्टॉक में रख सकेगा, जबकि पहले यह सीमा 10 मीट्रिक टन थी। इसी तरह बिग चेन रिटेलर एक डिपो पर 10 मीट्रिक टन के स्थान पर 5 मीट्रिक टन गन्दम का ही भण्डारण कर सकेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि विभाग की ओर से सभी व्यापारियों को उनके पास रखे गए अतिरिक्त स्टॉक का 8 जनवरी, 2024 तक निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी व्यापारियों से यह भी आग्रह किया है कि वे संशोधित स्टॉक सीमा से ज्यादा गन्दम अपने स्टॉक में न रखें।
विभाग की ओर से सभी जिला नियन्त्रकों और निरीक्षकों को भी गन्दम के थोक व्यापारियों तथा रिटेलरों को नियमित रूप से चैक करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यापारी अथवा रिटेलर निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक गन्दम का भण्डारण करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

14 से 16 दिसंबर तक चलेगा विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

चंबा,14 दिसंबर : जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय स्थित जिला परिषद भवन के कक्ष में ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजनाओं के सौजन्य से जिला में कार्यरत अभियंताओं को विद्युत सुरक्षा नियमों की जानकारी को लेकर तीन दिवसीय...
article-image
Uncategorized

कुलाणी पुल निर्माण को समयबद्ध पूरा करे विभाग : आशीष बुटेल

सीपीएस से चंदपुर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं को लेकर की भेंट एएम नाथ। पालमपुर,22 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल से ग्राम पंचायत चंदपुर के एक प्रतिनिधि...
Uncategorized

Промокод 1Xbet При Регистрации На Сегодня: Уникальные Возможности для Заработка

  НАЖМИ СЮДА ЧТОБЫ ПОЛУЧИТЬ ДОСТУП               Промокод 1Xbet При Регистрации На Сегодня: Уникальные Возможности для Заработка Промокоды 1Xbet при регистрации предоставляют уникальные бонусы, которые позволяют заработать больше,...
Translate »
error: Content is protected !!