गले में कांग्रेस की गारंटियों के पोस्टर डालकर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार से सवाल किया कि आखिर उनकी दी गई गारंटियां कब पूरी होंगी

by

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो चुका है। 5 दिन का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है लेकिन सत्र से पहले बीजेपी ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को चुनाव की गारंटियां याद दिलाई। बीजेपी विधायकों ने कांग्रेस को गारंटियां याद दिलाने के लिए बहुत ही दिलचस्प तरीका निकाला।

 गारंटियों के पोस्टर गले में डाल प्रदर्शन – धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों ने कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटियों के पोस्टर बनाकर अपने गले में टांग लिए। अलग-अलग विधायक ने अलग-अलग गारंटी का पोस्टर गले में टांगा था और जिसमें उस योजना के बारे में पूछा गया था। किसी विधायक के गले में महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी की योजना का पोस्टर था, किसी के गले में गोबर और दूध खरीदने की गारंटी का तो किसी के गले में 300 यूनिट फ्री बिजली और रोजगार से जुड़ी गारंटी का पोस्टर गले में लटकाया था।

कब पूरी होंगी गारंटियां-  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी विधायकों ने सरकार से सवाल किया कि आखिर उनकी दी गई गारंटियां कब पूरी होंगी। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को हिमाचल में कांग्रेस सरकार को बने एक साल का वक्त हो गया है। जिसपर जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हर कांग्रेसी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में गारंटी पूरी करने का वादा करता था लेकिन सरकार बनने के एक साल बाद भी कोई गारंटी पूरी नहीं हुई है। जयराम ठाकुर ने इन गारंटियों को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू से लेकर मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल आए प्रियंका गांधी से लेकर राजीव शुक्ला तक से सवाल किए कि आखिर गारंटियां कब पूरी होंगी। “गारंटियां कांग्रेस के गले पड़ गई हैं और हम उन्हें याद दिला रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस नेता कहते थे कि कैबिनेट की पहली बैठक में गारंटी पूरी की जाएंगी। सरकार को एक साल हो गया है लेकिन अब तक एक भी गारंटी पूरी नहीं है।  यह आरोप सिर्फ हमारा नहीं है, उस जनता का भी है जिसने अपना वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाई थी. पहली कैबिनेट में गारंटियां पूरा करने का वादा करने वाले अब कह रहे हैं कि हम 5 साल के लिए आए हैं और 5 साल में गारंटियां पूरी करेंगे.” – जयराम ठाकुर, नेता विपक्ष

मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियों का छत्तीसगढ़ और राजस्थान में क्या हश्र हुआ है, वो देश की जनता ने देख लिया है उन्होंने कहा कि देश में केवल एक ही गारंटी चलती है और वो मोदी की गारंटी है।जयराम ठाकुर ने सरकार के कर्ज लेने पर भी सवाल उठाए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योंकि सुक्खू को ऑल्टो पसंद है…बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट करेंगे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 11 दिसंबर को 3 साल कार्यकाल पूरा कर रही है और इस दिन मंडी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सरकार जहां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत – कई घायल : मणिकर्ण में तेज हवा से गाड़ियों पर गिरा पेड़

रोहित जसवाल।  कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में भारी भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को लैंडस्लाइड की वजह से गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से उसकी चपेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाउडस्पीकर अगर गणेशोत्सव पर हानिकारक हैं तो ईद पर भी नुकसानदेह: उच्च न्यायालय

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि यदि गणेश उत्सव के दौरान एक लेवल से ज्यादा तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना हानिकारक है तो फिर ईद में भी उसका वही असर होता है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस युवाओं को नशे की अंधेरी.’, दिल्ली में करोड़ों रुपये के ड्रग मामले में भड़के अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर देश के युवाओं को ‘ड्रग्स की अंधेरी दुनिया’ में ले जाने का आरोप लगाया।हाल ही में दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खेप से...
Translate »
error: Content is protected !!