पंचरुखी में बस अड्डा बनाने के लिए सरकार करेगी प्रयास- मुकेश अग्निहोत्री

by
राज्य स्तरीय छिंज मेला के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित
कहा- जयसिंहपुर क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की सभी मांगे होंगी पूरी
एएम नाथ। पंचरुखी, 2 अप्रैल : पंचरुखी में बस अड्डा बनाने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास करेगी। इस संबंध में भूमि उपलब्ध होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ये बात आज पंचरुखी के राज्य स्तरीय सल्याणा छिंज मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पंचरुखी क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की सभी योजनाओं के स्तरोन्नत, अतिरिक्त निर्माण सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
वह छिंज में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय छिंज मेले की एक संध्या अगले साल 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंंने कहा कि क्षेत्र का यह मेला अपनी संस्कृति को संजोए हुए है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन को बधाई भी दी।
उपमुख्यमंत्री ने मंत्री यादविंद्र गोमा की सराहना करते हुए कहा कि वह जयसिंहपुर क्षेत्र की जनता की सशक्त आवाज बनकर उभरे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने छिंज मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया।
इससे पूर्व मंत्री यादविंद्र गोमा ने उनको मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के प्रयासों के कारण जयसिंहपुर में बस अड्डा, बस डिपो, जल शक्ति विभाग के विभिन्न निरीक्षण कुटीर और करीब 32 करोड़ रुपए की पेयजल योजनाएं सिरे चढ़ रही है। उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपए लागत की अन्य योजनाओं को पूरा करने की मांग भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाई।
मेला कमेटी की ओर से मंत्री यादविंद्र गोमा ने उपमुख्यमंत्री को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री यादविंद्र गोमा सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी के चेयरमेन निशु मोंगरा, एडीसी विनय कुमार, एएसपी राजिंद्र जसवाल, ईएनसी जल शक्ति विभाग दीपक गर्ग, बीसीसी के अध्यक्ष जसवंत डडवाल, एसडीएम पालमपुर एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और भारी सख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में लगेगा स्टॉल

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई :   भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती  से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 में  एक स्टॉल लगाया जा रहा है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात विधायकों ने उठाए मुद्दे – हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहला शून्यकाल आयोजित

धर्मशाला , 20 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को पहला शून्यकाल आयोजित किया गया जिसमें सात विधायकों ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए।  लाहौल और स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता : कमलेश ठाकुर

प्रदेश के मुखिया से घर में रोज पूछा करूंगी देहरा के लिए क्या किया एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश    ने कहा कि देहरा की जनता पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के राज...
हिमाचल प्रदेश

गुप्त सूचना से टली नाबालिग की शादी : चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से हुई कार्रवाई

एएम नाथ। चंबा। चाइल्ड हेल्पलाइन को बुधवार को मिली एक गुप्त सूचना ने चुराह उपमंडल में एक 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग लड़की को जबरन शादी होने से बचा लिया। सूचना मिलते ही...
Translate »
error: Content is protected !!