डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सबसे बड़ी निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण

by
बड़सर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से ली ताजा स्थिति की जानकारी
एनडीबी की मदद से इस पेयजल योजना पर खर्च किए जा रहे हैं 137 करोड़
एएम नाथ। बड़सर 02 अप्रैल:  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को बड़सर क्षेत्र का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने गोविंदसागर झील के पास निर्माणाधीन जल शक्ति विभाग की सबसे बड़ी पेयजल योजना के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और विभाग के अधिकारियों से इसके कार्य की प्रगति की जानकारी ली। एनडीबी की मदद से बनाई जा रही इस पेयजल योजना पर लगभग 137 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि इस पेयजल योजना का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। इससे बड़सर क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके बाद उपायुक्त ने दियोटसिद्ध की पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा दियोटसिद्ध मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय निवासियों और प्रतिदिन बाबा बालक नाथ मंदिर में बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष शर्मा, सहायक अभियंता रविंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को गोविंदसागर से निर्माणाधीन पेयजल योजना और दियोटसिद्ध की पेयजल योजना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में घर पर मृत मिले भारतीय-अमेरिकी दंपती और उनके दो जुड़वा बच्चे के शव : जांच में जुटी पुलिस, यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का

अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, खबर है कि एक भारतवंशी परिवार के सभी सदस्य अपने घर पर मृत पाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडर, 165 ब्रश कटर तथा 125 मक्की के थ्रेशर पर 91 लाख रुपए का अनुदान दिया गया : बलबीर सिंह

एएम नाथ। चंबा : वीडर, 165 ब्रश कटर तथा 125 मक्की के थ्रेशर पर 91 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है । जंगली जानवरों व बेसहारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका एजैंडे पर हर वर्ग के कल्याण को दे रही महत्व: रामकुमार

पालकवाह हाई स्कूल के चार कमरों का लोकार्पण अवसर पर बोले राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष ऊना : राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष रामकुमार ने आज हरोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत हाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आज चौथे दिन 96 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

अब तक 503 कलाकार बने ऑडिशन का हिस्सा एएम नाथ। चंबा :  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन के लिए आज उप मंडल उपमंडल सलूणी एवं तीसा...
Translate »
error: Content is protected !!