पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार : जयराम ठाकुर

by

चुनाव के पहले ही चरण में प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान प्रत्याशियों ने की ऐतिहासिक जीत दर्ज : जयराम ठाकुर

बोले, जनता अब सच्चाई को अच्छी तरह समझ चुकी है

एएम नाथ। मंडी :
हिमाचल प्रदेश में आयोजित पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण में प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकतरफा और प्रचंड जनादेश सुना दिया है। इस चुनाव के पहले ही चरण में प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रवाद और विकास की एक नई लहर चल रही है और कांग्रेस का गांव-गांव से सफाया शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस बयान में कहा है कि सराज में भाजपा ने प्रथम चरण में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र की 28 पंचायतों में से 25 पर अपना परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस को महज दो जगह पर ही संतोष करना पड़ा है। सराज की प्रबुद्ध जनता के इस प्रचंड समर्थन और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कई बार प्राकृतिक आपदा का दंश झेल चुके सराज क्षेत्र को सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मिलकर फिर से मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को इस शानदार जनादेश के लिए धन्यवाद दिया और वीरवार को होने वाले दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए भी जनता से इसी प्रकार के सहयोग की पुरजोर अपील की।
नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने झूठ बोलकर और जनता को गुमराह करके सत्ता तो हथिया ली, लेकिन सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास कार्यों पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लगा दिया है। जनता अब इस सच्चाई को अच्छी तरह समझ चुकी है कि यदि गांव और क्षेत्र का वास्तविक विकास करना है तो भाजपा के साथ ही आगे बढ़ना होगा। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है और केंद्र सरकार के मजबूत सहयोग से हिमाचल में विकास का पहिया ‘डबल इंजन’ की रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पता था कि चुनावों में परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं आने वाले हैं तो उन्होंने इन चुनावों को समय पर नहीं करवाया और आज छः माह का अतिरिक्त समय निकल चुका है। इस अवधि में जो विकास पंचायतों में होना चाहिए था वो कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण रुका पड़ा है। केंद्र सरकार से लगातार मदद मिल रही है लेकिन इस सरकार ने उसे भी लोगों तक पहुंचाने में देरी की है।
इसके अतिरिक्त, एक अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ‘विशेष गहन समीक्षा’ (एसआईआर) कानून सम्मत, वैध और पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद कांग्रेस का तथाकथित संविधान विरोधी चेहरा देश और प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गया है, क्योंकि कांग्रेस अब तक देश की जनता को केवल वोट बैंक की ओछी राजनीति के लिए धोखा देती आ रही थी और घुसपैठियों के सहारे चुनावों में अनुचित फायदा उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन अब देश और प्रदेश में यह तुष्टिकरण और धोखे की राजनीति बिल्कुल नहीं चलेगी। और घुसपैठियों के सहारे चुनावों में अनुचित फायदा उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन अब देश और प्रदेश में यह तुष्टिकरण और धोखे की राजनीति बिल्कुल नहीं चलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रवि ठाकुर के नामांकन में केलांग पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लाहौल-स्पीति के लोगों की आवाज़ सुनी नहीं, विधायक को जलील किया : जयराम ठाकुर

पिछले 15 महीनें में विकास की रेस में पीछे छूट गया लाहौल-स्पीति आज फिर से विधानसभा के चुनाव की स्थिति बनी है तो उसके ज़िम्मेदार सुक्खू ख़ुद है , मुख्यमंत्री के ज़िले के तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

. राघव की बर्खास्तगी के विरोध में आए तीन चिकित्सक संगठन …सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

एएम नाथ : शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डा. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 नए आवास बनाने की मंज़ूरी : जय राम ठाकुर

शिमला , 26 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले में हाथ कोई भी हो काट दिया जाएगा : जयराम ठाकुर

मानवता के खिलाफ अपराध करने वाले होंगे नेस्तनाबूद बाबासाहेब के विरोध के बाद भी विशेष दर्जा देने से अलगाववाद की राह चला जम्मू कश्मीर आक्रोश रैली में शामिल हो नेता प्रतिपक्ष ने पहलगाम हमले...
Translate »
error: Content is protected !!