पंचायती राज संस्थान चुनाव : नामांकन के पहले दिन ऊना जिला में कुल 1,787 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

by
रोहित जसवाल।।  ऊना, 7 मई। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को कुल 1,787 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 10 जिला परिषद, 114 पंचायत समिति, 388 प्रधान, 366 उप प्रधान और 909 वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
उन्होंने बताया कि उपमंडल ऊना के अंतर्गत 267 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए दायरे किए हैं। इनमें 2 उम्मीदवारों ने जिला परिषद, 11 उम्मीदवारों ने पंचायत समिति, 62 उम्मीदवारों ने प्रधान पद, 52 उम्मीदवारों ने उप प्रधान और 140 उम्मीदवारों ने वार्ड पंच के नामांकन भरे हैं।
इसी तरह गगरेट में 329 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं जिनमें 4 प्रत्याशी जिला परिषद, 17 प्रत्याशी पंचायत समिति, 70 प्रत्याशी प्रधान पद, 68 प्रत्याशी उप प्रधान पद और 170 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के हैं।
उपमंडल अंब में कुल 456 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें 1 जिला परिषद, 37 पंचायत समिति, 91 प्रधान पद के लिए, 105 उप प्रधान पद और 222 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।
वहीं, उपमंडल हरोली में 311 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिनमें 2 जिला परिषद, 25 पंचायत समिति सदस्य, 70 प्रधान, 55 उप प्रधान और 159 वार्ड सदस्य प्रत्याशी शामिल हैं।
इसके अलावा उपमंडल बंगाणा में कुल 424 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें 1 जिला परिषद, 24 पंचायत समिति, 95 प्रधान पद, 86 उप प्रधान पद और 218 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।
जतिन लाल ने बताया कि इसके उपरांत अब नामांकन पत्र 8 तथा 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को प्रातः 10 बजे से होगी, जबकि 14 एवं 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोर्ट परिसर से चिट्टा आरोपी फरार, पहली मंजिल से लगाई छलांग : डेढ़ घंटे बाद पकड़ा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

एएम नाथ।  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने कोर्ट परिसर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर कमेटी गठित : मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान

कमेटी सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट चंबा ,11 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भाजपा प्रत्याशी से SIT ने की 7 घंटे तक की पूछताछ : क्या हैं आरोप …..जानिए

एएम नाथ।  हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कथित खरीद-फरोख्त और प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र मामले में पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को पूर्व निर्दलीय...
Translate »
error: Content is protected !!