पंचायतों को पंजाब सरकार ने किया भंग : प्रबंधक पंचायतों का कामकाज देखेंगे

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली पंचायतों को भंग कर दिया है। नई पंचायतें चुनी जाने तक प्रबंधक पंचायतों का कामकाज देखेंगे। इससे पहले पंचायत विभाग ने पंचायतों को भंग करने के लिए 10 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा था। दलील यह दी गई थी कि पंचायतों का कार्यकाल शेष रहता है। ऐसे में सरकार ने फिर यह आदेश वापस ले लिए थे।
पंचायत चुनाव 2018 में हुए थे : पंजाब में इससे पहले साल 2018 में पंचायतों के चुनाव हुए थे। इस दौरान राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान 13276 सरपंच व 83831 पंचों का चुनाव हुआ था। इन्होंने बड़े अच्छे तरीके से अपनी सेवाओं को निभाया है। वहीं, कई पंच और सरपंच ऐसे भी है, जिन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने हासिल किए है।

98 फीसदी पंचायतें हो जाएंगी भंग : सरकार की तरफ से जारी आदेश मुताबिक जिन पंचायतों का पहली मीटिंग से लेकर अब तक पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया होगा, उन्हें ही इस फैसले के अनुसार भंग कर दिया जाएगा। सूत्रों की माने तो इस आदेश के बाद 98 फीसदी पंचायतें भंग हो जाएंगी।
हालांकि सरकार की तरफ से पंचायतों के लिए प्रबंधक दो महीने पहले ही लगा दिए थे। वह ही सारे खर्च व अन्य हिसाब पर नजर रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आर्य समाज मंदिर में स्वामी दयानंद जी के जन्मदिन पर विशेष समागम कराया गया

गढ़शंकर – गढ़शंकर आर्य समाज मंदिर में स्वामी दयानंद जी के जयंती पर प्रधान वीपी बेदी की अगुवाई में समागम कराया गया। इस दौरान हवन यज्ञ किया गया और स्वामी के दिखाए रास्ते पर...
article-image
पंजाब

बाड़ियां कलां में 183वां ऐतिहासिक कृष्ण लीला मेले का शुभरम्भ

माहिलपुर। कृष्ण लीला कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत और एनआरआई के सहयोग से ऐतिहासिक और धार्मिक 183वां कृष्ण लीला मेला का गांव बाड़ियां कलां में कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अगुवाई में शानदार शुमारभ...
article-image
पंजाब

पंजाब डिजिटल टिकटिंग लॉन्च के साथ नकदी-रहित : तकनीक-आधारित सार्वजनिक परिवहन की ओर कदम

चंडीगढ़ : आधुनिक और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में अपने निर्णायक कदम जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी बस सेवाओं में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की...
article-image
पंजाब

एसएचओ समेत चार घायल : लुधियाना में पुलिस टीम पर हथियारबंद लोगों ने किया हमला, केस दर्ज

लुधियाना। लुधियाना के गांव कमालपुर में शुक्रवार रात पुलिस की टीम पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में थाना सदर के एसएचओ सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की टीम...
Translate »
error: Content is protected !!