पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 25 को होगा मतदान

by
हमीरपुर 22 फरवरी। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर-4 गांव भजलाह और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर-5 गांव मुंडखर गैंडा में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमरजीत सिंह ने बताया कि इन दोनों वार्डों में मतदान प्रक्रिया और मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि इन दोनों वार्डों में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय तक की 48 घंटे की अवधि के भीतर किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा या जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। इसी अवधि के दौरान शराब की बिक्री या वितरण पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में मतदाताओं को प्रभावित करने संबंधी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मतदान केंद्रों के आस-पास हथियार लेकर चलने पर भी पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिकित्सा अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान संघ ने स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुविधा से वंचित 120 गाँवों के लिए एफआरए के तहत प्रस्ताव तैयार : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस...
हिमाचल प्रदेश

वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को डीपीआरओ में

ऊना, 6 दिसम्बर – जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बॉलेरो गाड़ी नम्बर एचपी 20डी-2955 की नीलामी 20 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला लोक...
Translate »
error: Content is protected !!