पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावो की करे तैयारी, दो दो उम्मीदवारों की बनाए लिस्ट : हार के बावजूद मैं हलके के लोगो के दुख सुख में हमेशा लोगो के साथ रहूँगा और हमेशा लोगों के सम्पर्क रहूंगा : विजय इंदर सिंगला

by

गढ़शंकर।  कांग्रेस के लोक सभा हल्के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार रहे  कांग्रेस के राष्ट्रीय सह कोछाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला ने गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर स्थित एक निजी पैलेस में गढ़शंकर के कांग्रेस के  इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली की अगुआई में  मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने ले लिए आयोजित समागम में गढ़शंकर हल्के के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।


इस दौरान विजयइंदर सिंगला ने कहा चुनाव में जीत हार तो चलती रहती है।  लेकिन मुझे श्री आनंदरपुर साहिब लोक के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं , मतदाताओं ने तीन लाख से ज्यादा वोट मुझे डाले। मैं दिल की गहराईओं से सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूँ। उन्होनों ने कहा सबसे कम मतों के अंतर् से हम चुनाव हारे है। इस हार के बावजूद मैं हलके के लोगो के दुख सुख में हमेशा लोगो के साथ रहूँगा और हमेशा लोगों के सम्पर्क रहूंगा। उन्होनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंचायत समिति व् जिला परिषद चुनावो की तैयारी करने और दो दो उम्मीदवारों की लिस्ट बनाने के लिए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के  सरकार द्वारा या किसी और धक्केशाही की तो मुझे एक बार बता देना मै डट के उसके साथ खड़ा हो जायूँगा। इसके लिए अगर धरना भी लगाना पड़ा लगाएंगे।

आल इंडिया युथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी व गढ़शंकर के हल्का इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा हालांकि गढ़शंकर में हम पिछड़ गए। लेकिन कांग्रेसी वर्कर्स और वोटरों ने चुनाव में कड़ी मिहनत की। इस दौरान बिभिन्न नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारियों ने डर व लालच का माहौल बना कर और कुछ कांग्रेसी नेताओं पर बिना नाम लिए पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने के आरोप भी लगाए।

इस दौरान हरवेल सिंह सैनी , कुलविंदर बिट्टू , सरिता शर्मा, सरपंच कमल कटारिया,बलदेव राज खेपड़, नम्बरदार चौधरी बैजनाथ , जसकरण सिंह बिट्टू जैलदार, दलवीर सिंह टुटोमाजरा ,बलदेव सिंह बघौरा , जगतार सिंह टुटोमाजरा, बब्बू सैला खुर्द, नंबरदार रोज़ी राणा लसाड़ा, नंबरदार मलकियत सिंह, नंबरदार हुसन लाल बजाड़ पंडोरी बीत , तीर्थ सिंह मान, मुलख राज कोट ,अमनदीप चेची पिपलीवाल, सरपंच चूहड़ सिंह अचलपुर, सरपंच रमेश लाल, पूर्व सरपंच सरवन कसाना, कमलजीत सोढ़ी, महिंदर खेपड़ , शमशेर सिंह मास्टर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के विद्यार्थियों द्वारा एफसीआई गोदाम एवं मधुमक्खी पालन संबंधी खेतों का दौरा

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के लाइफ साइंस विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अपनी तकनीकी शिक्षा में वृद्धि के लिए एफसीआई गोदाम तथा मधुमक्खी पालन...
article-image
पंजाब , समाचार

कब्जा करने की नीयत से हमला, हथियारबंद लोगों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा संतगढ़ हरखोवाल पर : नकदी व सोने के जेवर लूटे पुलिस ने 5 को नामजद कर दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर। होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर हरखोवाल गांव में आज तड़के स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा संतगढ़ हरखोवाल पर कब्जा करने की नीयत से हमला किया...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करने का दावा किया सचिन बिश्नोई ने : गैंगस्टर लॉरेंस के भांजा बताया खुद को सचिन बिश्नोई ने

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर में नया मोड़ आ गया है। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि मैने हत्या की है। खुद को सचिन बिश्नोई...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया

गढ़शंकर, 10 अक्तूबर बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर करवाए लैक्चरर के दौरान डा. कुलजिन्द्र कौर प्रिंसिपल के.सी. कालेज आफ एजुकेशन नवांशहर ने मुख्य वक्ता...
Translate »
error: Content is protected !!