साइको टेस्ट में संजय रॉय पर नया खुलासा डराने वाला : एक्सपर्ट बोले- कोलकाता केस का दरिंदा अंदर से भी जानवर

by

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाला संजय रॉय अंदर से भी जानवर है। यौन विकृति रखने वाला इंसान है, जो बाहर से काफी सीधा और नॉर्मल नजर आएगा, लेकिन इसके अंदर का जानवर रूह कंपा देगा। संजय रॉय की इसी विकृति और जानवर वाली क्रूरता का शिकार डॉक्टर बनी। यह खुलासा संजय रॉय के साइको टेस्ट में हुआ, जिसकी रिपोर्ट आज CBI ने केस की जांच रिपोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में सबमिट की।
CBI संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट करानाा चाहती है। कोर्ट से परमिशन मिल चुकी है, लेकिन यह तब तक नहीं हो सकता, जब तक संजय रॉय इसके लिए राजी नहीं होगा। संजय रॉय को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां वह पहली बार वकीलों के सवालों का जवाब देगा। संजय रॉय का केस लड़ने को कोई वकील तैयार नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से नियुक्त बचाव पक्ष के वकील पहली बार उससे मिलेंगे।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट :
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय से पूछताछ करने मनोवैज्ञानिकों की टीम आई थी। मनौवैज्ञानिकों ने जब संजय रॉय से सवाल पूछे तो जवाब में उसने जो कुछ कहा, वह रौंगटे खड़े करने वाला था। संजय रॉय ट्रैफिक पुलिस वॉलंटियर था और उसके साइको एनालिटिक प्रोफाइल से पता चला है कि वह वह यौन विकृति का शिकार है। उसके जानकार उसे अच्छा और सीधा इंसान बताते हैं, लेकिन उसका साइको टेस्ट उसे जानवर बता रहा है।

एक्सपर्ट के अनुसार, उसने मनोवैज्ञानिकों की टीम को घटना के बारे में जिस तरह बताया, एक्सपर्ट चौंक गए यह देखकर कि घटना के बारे में बताते हुए न वह घबराया। न उसके चेहरे पर किसी तरह के डर के भाव थे और न ही उसे अपने किए का पछतावा था। इसलिए उसने पुलिस से भी कहा कि पछतावा नहीं, चाहे फांसी चढ़ा दो।

वारदात के समय संजय की मौजूदगी की पुष्टि : बता दें कि वारदातस्थल पर संजय रॉय की मौजूदगी की पुष्टि जांच में हुई है। CBI जांच में शामिल एक्सपर्ट ने संजय रॉय के बयानों को स्कैन करके पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से मिलान किया। संजय रॉय की मौजूदगी की पुष्टि वारदातस्थल से जुटाए गए टेक्निकल और साइंटिफिक सबूतों से भी हुई है। पीड़िता के नाखूनों में मिले खून के सैंपल संजय रॉय के हाथों पर लगी चोट से मिलते हैं। पुलिस को अब DNA रिपोर्ट का इंतजार है।

CBI की जांच के अनुसार, CCTV में संजय रॉय 11 बजे अस्पताल में आया था। वह चेस्ट डिपार्टमेंट वॉर्ड के पास घूम रहा था। उस समय वहां ट्रेनी डॉक्टर और उसके 4 अन्य जूनियर डॉक्टर थे, जिन्हें वह एक जगह खड़े होकर टकटकी लगाकर देखता भी नजर आया। इसके बाद वह करीब पौने 4 बजे अस्पताल में घुसता नजर आया। के साथ वॉर्ड में थी। संजय रॉय को जाने से पहले कुछ देर तक उन्हें घूरते हुए देखा गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न – मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के विधिक संरक्षण को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मानसिक रूप से...
article-image
पंजाब

संदिग्ध खातों से लेन-देने पर दें विशेष ध्यान-  बैंकों से नकदी की गैर कानूनी मूवमेंट व अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए उठाए जाएं जरुरी कदम : DC कोमल मित्तल

  प्रिंटिंग प्रैस मालिक चुनाव सामग्री की छपाई के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूर्ण पालन बनाएं यकीनी     जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के बैंक, आय़कर, एक्साइज, जी.एस.टी अधिकारियों के अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी और नाचन वन मण्डलों के लिए प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना अनुमोदित : परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षों में 2102 हैक्टेयर वन भूमि में होगा पौधरोपण

जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मण्डी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में किया गया अनुमोदन मंडी, 29 दिसम्बर। जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंडी और नाचन वन...
article-image
पंजाब

SSP तरनतारन निलंबित : पंजाब उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन,

तरनतारन : पंजाब में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तरनतारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया...
Translate »
error: Content is protected !!