पंजाबी गायक जैसमीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी : धमकी देने वाले ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का आदमी हूँ

by

चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक जैसमीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी दी गई है। जैसमीन शनिवार को ही दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लाइव कार्यक्रम करने के लिए आई है। यहीं पर उसकी हत्या करने की धमकी दी गई है। जब वह अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसे धमकी भरी कॉल्स आई। जैसमीन पंजाबी मूल की हैं, लेकिन अब अमेरिका में रहती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैसमीन को करीब 10 से 12 कॉल्स आई। इस दौरान काफी गाली-गलौज भी की गई। धमकी देने वाला नंबर विदेश का था। धमकी देने वाले ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का आदमी है।
इसका पता चलते ही दिल्ली पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसीज हरकत में आ गई। तुरंत जैसमीन की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। वह दिल्ली की जिस फाइव स्टार होटल में ठहरी हैं, वहां भी सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। जालंधर में जन्मी जैसमीन जब 13 साल की थी, तब उनकी फैमिली कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गई थी।
बता दें, डेविल: यार न मिले… गाने में प्लेबैक सिंगिंग करने के साथ-साथ जैसमीन ने इसकी लिरिक्स भी लिखी थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के जाबांजों को देशवासियों का नमन है : जयराम ठाकुर

कुल्लू के नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। कुल्लू :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू का दौरा किया। इस दौरान वह कुल्लू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय जमीन से पवित्र कैलाश पर्वत के पहली बार दर्शन : चीन की जरूरत खत्म

देहरादून: भारत के लोगों ने पहली बार अपनी धरती से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन किए हैं, जो भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। यह ऐतिहासिक घटना 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के...
article-image
पंजाब

हार्ट अटैक : तिरंगे के सामने दम तोड़ा स्काउट कमिश्नर ने

चंडीगढ़ : स्काउट कमिश्नर मास्टर हरजीत सिंह अचिंत 40 साल से जिस तिरंगे की सेवा करते रहे, उसी के सामने उनके प्राण पखेरू हो गए। आनंदपुर साहिब में कराए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी : 4 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन जब्त, संलिप्त व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ आगे की जा रही कानूनी कार्रवाई

उपायुक्त बोले – किसी को बख्शा नहीं जाएगा रोहित जसवाल : ऊना, 24 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करने के उपक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!