पंजाब और राजस्थान में बारिश का अलर्ट : मौसम में बदलाव की संभावना

by

चंडीगढ़ – गर्मी का मौसम समाप्त होने को है और सर्दी का आगमन नजदीक है। इस बीच, पंजाब में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अक्टूबर से राज्य में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

यह अलर्ट तीन दिनों के लिए है, जिसमें रविवार, सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिन जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और मुक्तसर शामिल हैं।

इसी तरह, राजस्थान में 5 से 8 अक्टूबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। राज्य में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। दरअसल, कच्छ क्षेत्र पर एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में 3 अक्टूबर तक कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के लिए 4 और 5 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी के लिए 6 और 7 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हवा में पायलटों की भिड़ंत! चाकू से हमला, 180 यात्रियों वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

कॉकपिट में पायलटों के बीच विवाद से मचा हड़कंप, 7500 इमरजेंसी कोड सक्रिय होने के बाद इजरायल ने भेजे लड़ाकू विमान तेल अवीव। दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान...
article-image
पंजाब

पंजाब में पहली ब्रेन डैड मरीज की किडनी को ट्रांसप्लांट : 33 वर्षीय महिला व मोगा के 32 वर्षीय युवक की जिंदगी अब डायलिसिस की नहीं रहेगी मोहताज

लुधियाना :   लुधियाना की 33 वर्षीय महिला व मोगा के 32 वर्षीय युवक की जिंदगी अब डायलिसिस की मोहताज नहीं रहेगी। मोहाली के एक अस्पताल में ब्रेन डैड घोषित लेह की 56 वर्षीय महिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग बोला- हमारा तरीका गलत, लेकिन इरादा नहीं

कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक देखने को मिला है. बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर देश में फायरिंग करवाई है. कई जगहों पर फायरिंग हुई. लॉरेंस गैंग से जुड़े...
article-image
पंजाब

Sadbhavna Diwas observed at Lamrin

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 21 : Lamrin Tech Skills University Punjab observed Sadbhavna Diwas to uphold the values of communal harmony, peace, national integration, and goodwill among citizens. On this occasion, Ms. Ratan Kaur, Assistant Director,...
Translate »
error: Content is protected !!