पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कैसे खरीदी 100 एकड़ जमीन? …नवजोत कौर बोलीं- ₹2400 करोड़ का स्‍कैम….वडिंग बोले- दिमागी हालत ठीक नहीं

by

कांग्रेस से निष्‍कासित होने के बाद से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर सिद्धू लगातार पार्टी पर हमलावर हैं. नवजोत कौर ने खासतौर पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख राजा वारिंग को टार्गेट पर ले रखा है।

उन्‍होंने पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिये राजा वारिंग से पूछा है कि उन्‍होंने 100 एकड़ जमीन कैसे खरीदी. साथ ही राजस्‍थान से जुड़े पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष के साथ‍ मिलकर 2400 करोड़ रुपये का घोटाला करने का भी आरोप लगाया है. नवजोत कौर ने राजा वारिंग को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अब वे कोर्ट में जवाब देने और जेल जाने के लिए तैयार रहें।

नवजोत कौर ने X पर पोस्‍ट कर राजा वारिंग पर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा, ‘राजा वारिंग आप पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कांग्रेस से जुड़े पंजाब के युवाओं को भी नहीं बख्शा और सदस्यता शुल्क मात्र 75 रुपये कर दिया. जरा सोचिए आपने कितने युवाओं को लूटा है. क्या आप बता सकते हैं कि आपने कितने युवाओं को नौकरी या अच्छी नौकरी दिलाकर मदद की है? क्या युवाओं का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को इकट्ठा करने, रैलियां आयोजित करने और आपके लिए नारे लगाने के लिए किया जाना है? क्या आप बता सकते हैं कि आप पंजाब के युवाओं से वसूले गए 7.5 करोड़ रुपये कैसे खर्च करेंगे? इनमें से तो कई युवा मुश्किल से अपना पेट भर पाते हैं.’ एक अन्‍य सोशल मीडिया पोस्‍ट में नवजोत कौर ने कहा, ‘देखो कौन बोल रहा है??? राजा वारिंग जी, अदालत में आकर जवाब दीजिए कि आपने जिरकपुर में 100 एकड़ ज़मीन कैसे खरीदी? अपनी लूटी हुई कमाई से तो आप सिर्फ 40 एकड़ ही खरीद सकते थे, बाकी 60 एकड़ आपने फर्जी हस्ताक्षर करके और लोगों से अंगूठे के निशान लेकर मासूम लोगों से अवैध तरीके से छीनी है. राजस्थान के पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी के साथ मिलकर 2400 करोड़ का घोटाला! अदालत में जवाब दीजिए और जेल जाने के लिए तैयार रहिए. अपने आप को तैयार कर लीजिए जी. शुभकामनाएं।

राहुल गांधी पर अटैक :  इससे पहले नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटा हुआ’ बताया. वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ‘बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति’ बताया. इसे भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनके संभावित झुकाव के रूप में देखा जा रहा है. पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि वह अमृतसर पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी. नवजोत कौर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कथनी और करनी में बड़ा अंतर है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आठ महीनों तक मिलने का समय नहीं दिया. उनका दावा था कि वह राहुल गांधी को बताना चाहती थीं कि उनके नियुक्त पदाधिकारी पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

‘भ्रष्‍ट समूह’ : नवजोत कौर ने अपनी पेशेवर पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि वह स्त्रीरोग विशेषज्ञ के रूप में हर महीने लगभग 40 लाख रुपये कमाती थीं, जबकि उनके पति की दैनिक आय करीब 25 लाख रुपये थी, जिसे उन्होंने सरकारी सेवा के लिए छोड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें उपमुख्यमंत्री पद और सात विभागों सहित कई वादे किए गए थे, लेकिन बाद में केवल स्थानीय निकाय और पर्यटन विभाग दिए गए. उन्होंने राहुल गांधी के करीबी सहयोगियों को ‘करप्‍ट इंटर्नल ग्रुप’ बताते हुए आरोप लगाया कि वे ईमानदार आवाजों को दबाते हैं. नवजोत कौर ने कहा कि जिस पार्टी में अपने नेता से संवाद करना मुश्किल हो, वहां रहना संभव नहीं है।

राजा वड़िंग ने रोज प्रतिक्रिया देना अनुचित बताया :  इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरिंदर राजा वडिंग ने कहा कि जिन लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होती, उनके बयानों पर रोज प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि वास्तव में उनके पास हजार एकड़ जमीन है, तो उसमें से 10-12 एकड़ उन्हें दे दी जाए और बाकी जमीन डा नवजोत कौर खुद रख लें। वडिंग ने आरोपों को निराधार बताया।

आप मंत्री ने कांग्रेस को घेरा :  इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं और अब पार्टी के नेता ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई ठोस जानकारी सामने आती है तो सरकार कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

उल्लेखनीय है कि नवजोत कौर पहले कांग्रेस में थीं, लेकिन बयानबाजी के बाद उन्हें निलंबित कर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। फिलहाल यह मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच गर्माया हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

LPG Tanker Explosion in Mandiala

Free Treatment for All Victims Under ‘Farishta Scheme’: Deputy Commissioner Hoshiarpur/ August 23/Daljeet Ajnoha : A tragic explosion involving an HP Petroleum LPG tanker on the Jalandhar-Hoshiarpur road near Mandiala village late last night...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने की चिंता जाहिर

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने वकीलों से आग्रह...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद…कुलदीप धालीवाल ने तीखा हमला सुखबीर बादल पर किया

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तरनतारन से कंचनप्रीत...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सांसद रंधावा के बेटे को धमकी देने के आरोप में पंजाब के अमृतसर से एक व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़, दो अगस्त : कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!