मैड़ी मेले में जाने के लिए श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें: कोमल मित्तल

by

लंगर कमेटियों को लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की
होशियारपुर, 24 फरवरी:
पंजाब से मैड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज अपने कार्यालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न आए, इस संबंध में जिला प्रशासन पूरे प्रबंध कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वे प्रदेश के सभी डिप्टी कमिश्नरों व एस.एस.पीज को पत्र लिख रही है ताकि वे अपने जिले के लोगों को अपील करें कि हिमाचल प्रदेश के गांव मैड़ी(जिला ऊना, तहसील अंब) में डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले में जाने के लिए वे भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मैड़ी मेला 27 फरवरी से 10 मार्च तक हो रहा है और देखने में आया है कि श्रद्धालु मेले के दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों, ट्रकों, कैंटरों व अन्य सामान ढोने वाले वाहनों पर जाते हैं, जो कि किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है और हमेशा हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने जिला पुलिस सचिव आर.टी.ए को निर्देश दिए कि वे हिमाचल से लगने वाली सीमाओं पर नाके लगाएं और यकीनी बनाएं कि श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों पर मैड़ी मेले में न जाएं। उन्होंने कहा कि मेले में पंजाब से काफी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं, इस लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे ऊना जाने वाले हर रुट पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए 24 घंटे अपनी टीमों को सक्रिय करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
कोमल मित्तल ने सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी को ओवर लोडिड वाहनों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने व लाउड स्पीकर की मंजूरी संबंधित एस.डी.एम्ज से लेना अनिवार्य हैं। उन्होंने लंगर कमेटियों को हिदायत करते हुए कहा कि वे लंगर से पीछे हट कर लगाएं ताकि ट्रैफिक में कोई बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने एस.डी.एम. होशियारपुर व एस.डी.एम गढ़शंकर को निर्देश दिए कि वे लंगर कमेटियों को लंगर लगाने के दौरान हिदायत जारी करें कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का लंगर में प्रयोग न करें। उन्होंने जिला पुलिस को श्रद्धालुओं के लिए विशेष रु ट प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की ट्रैफिक समस्या का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, डी.एस.पी(आप्रेशन व सुरक्षा) रविंदर सिंह, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, सचिव आर.टी.ए. प्रदीप सिंह ढिल्लों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं……मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं…. सत्यपाल मलिक का अस्पताल से नया संदेश !!

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद -विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा : जय राम ठाकुर

 दिल्ली में आयोजित ‘अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष’ एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब बुनियादी इलाज नहीं, तो महंगी तकनीक किसके लिए : डॉ. जनक राज : रोबोटिक सर्जरी पर उठे सवाल

विधायक डॉ. जनक राज ने सरकार से पूछा प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में आज भी डॉक्टरों की कमी एएम नाथ। चम्बा : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज...
article-image
पंजाब

चढ़दा सूरज’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को मिला सम्मान, समाज सेवा की दिलाई शपथ

जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में हुआ ‘राइजिंग रेज़- द यंग चेंजमेकर’ कार्यक्रम का आयोजन – जिले के प्रमुख सामाजिक संगठनों व युवा समाज सेवियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया प्रेरित – अभियान के अगले...
Translate »
error: Content is protected !!