पंजाब की महिला नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी – दिल्ली फतह को केजरीवाल का प्लान

by
आप ने न केवल पंजाब के अपने शीर्ष नेतृत्व को तैनात किया है, बल्कि राज्य की महिला नेताओं को भी व्यापक रूप से प्रचार करने और राजधानी में महिला मतदाताओं से जुड़ने का काम सौंपा है।
        पंजाब के 300 से ज्यादा नेता, जिनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री, विधायक, बोर्ड अध्यक्ष और वॉलंटियर शामिल हैं, दिल्ली में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। इनमें कम से कम 11 महिला विधायक और अन्य महिला पदाधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी प्रचार अभियान में शामिल हैं। बुधवार को डॉ. गुरप्रीत कौर रोहिणी में पार्टी उम्मीदवार प्रदीप मित्तल के लिए प्रचार करती नजर आईं।
लुधियाना में आप की महिला विंग की जिला सचिव निक्की कोहली, भी गुरप्रीत के साथ थीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘रोहिणी की महिला वॉलंटियर डॉ. गुरप्रीत कौर मान से मिलकर और उनके साथ सोसाइटियों में घर-घर जाकर काम करने के लिए उत्साहित थीं। इन सोसाइटियों में प्रवेश करना आसान काम नहीं था। आज सभी दरवाजे खुले थे और सभी मंजिलों से लोग आम आदमी पार्टी और पार्टी सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल जी के लिए अपना समर्थन दिखाने आए।’
अमृतसर पूर्व ने सुनीता केजरीवाल के साथ किया प्रचार
अमृतसर (पूर्व) की विधायक जीवन ज्योत कौर ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार किया। इंडियन एक्सप्रेस से अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम महिला प्रचारकों के तौर पर घर-घर जाकर, खास तौर पर महिला मतदाताओं से जुड़ रही हैं। मुझे अमृतसर में मेयर चुनाव की देखरेख के लिए कुछ समय के लिए पंजाब लौटना पड़ा, लेकिन जल्द मैं फिर से दिल्ली में प्रचार शुरू करूंगी। पार्टी ने सभी विधायकों और मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे पंजाब और दिल्ली दोनों जगहों पर अपनी जिम्मेदारियां संभालें, ताकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम जारी रहे।’
जनता को बताई उपलब्धियां 
कौर ने कहा कि उन्होंने अपने प्रचार अभियान के दौरान पंजाब और दिल्ली में आप की उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने कहा, ‘मैं मतदाताओं को आप की परिवर्तन की राजनीति के बारे में बता रही हूं। लोग केजरीवाल की सरकार को फिर से चाहते हैं क्योंकि वे हमारे द्वारा किए गए काम से खुश हैं।’ रोहतास नगर में सरिता सिंह के लिए प्रचार कर रही नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि वह समर्थन जुटाने के लिए छोटी-छोटी जनसभाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं मतदाताओं को बता रही हूं कि आप ही एकमात्र पार्टी है जो दिल्ली की मदद कर सकती है और केजरीवाल की सरकार ने पहले ही महत्वपूर्ण काम किए हैं।’
पार्टी योजनाएं बता रहीं
पंजाब की महिला नेता जमीनी स्तर पर प्रचार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं और आप की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रही हैं। इनमें मोहल्ला क्लीनिक, 48,000 नौकरियों का सृजन और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का प्रावधान शामिल है, जो पार्टी के मॉडल को दिखाता है। वहीं तेज बुखार की वजह से पंजाब लौटीं जगराओं विधायक सर्वजीत कौर मनुके ने कहा कि ठीक होते ही वह चुनाव प्रचार दोबारा शुरू करेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो साल में ही लोग ‘आप’ से ऊब चुके : शिअद ने मतदाताओं का भरोसा खो दिया हैं – प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव हो चुका है। पंजाब की सभी सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। इसके मद्देनजर...
article-image
पंजाब

भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी को किया सन्मानित।

गढ़शंकर – रविवार को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर से आप पार्टी के विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी के निवास स्थान पर पंजाब भट्ठा असोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर उन्हें विधानसभा का...
article-image
पंजाब , समाचार

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर प्रदर्शनी-कम-विधिक सेवा जागरूकता शिविर : सी. जे. एम अपराजिता जोशी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के बताये मार्ग पर चलने के लिए किया प्रोत्साहित

होशियारपुर, 8 अगस्त: पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के सदस्य सचिव और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेअरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के निर्देशों का पालन करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला...
article-image
पंजाब

फ्रंट ऑफिस गढ़शंकर का सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने कियादौरा

गढ़शंकर / होशियारपुर, 16 जनवरी:   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने फ्रंट ऑफिस गढ़शंकर का दौरा किया।...
Translate »
error: Content is protected !!