पंजाब की 2 महिलाएं गिरफ्तार : होटल में पुलिस की रेड – 2 महिलाओं को रेस्क्यू किया : कांगड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़

by

कांगड़ा : कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में रविवार देर रात छापेमारी की गई। पुलिस ने आर्मी कैंट अल्हीलाल के पास स्थित होटल से पंजाब की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। वही इसके साथ ही दो अन्य महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। कांगड़ा के डीएसपी अनिल शर्मा के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस होटल में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

रेस्क्यू की गई महिलाओं को संरक्षण और काउंसलिंग :  पुलिस ने हिरासत में ली गई महिलाओं को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को संरक्षण और काउंसलिंग दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीए बीएड के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा : प्रिया ने 80.6 प्रतिशत अंक लेकर रही प्रथम

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज की कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा...
article-image
पंजाब

139 मामले दर्ज कर 159 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से जून माह में चलाया गया विशेष अभियान: नवजोत सिंह माहल

होशियारपुर : नशाखोरी व नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुुलिस की ओर से एक जून से विशेष अभियान व बड़े आप्रेशन चलाए गए, जिसके अंतर्गत जहां बड़े स्तर पर नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए...
article-image
पंजाब

मार्किट कमेटियां व खरीद एजेंसियां मंडियों में तिरपालों का पर्याप्त स्टाक बनाए यकीनी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद गेहूं की खरीद में किसी भी तरह की ढीलाई या लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त होशियारपुर :...
Translate »
error: Content is protected !!