पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट : मैक्लोडग़ंज पुलिस थाना में क्रास एफआइआर दर्ज

by

एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल घूमने आ रहे पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडग़ंज के भागसू चौक में बुधवार रात पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के मामले में मैक्लोडग़ंज पुलिस थाना में क्रास एफआइआर दर्ज हुई है। मारपीट में पंजाब के एक पर्यटक की बाजू में चोट आई है और उसे डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया है। होटल में काम करने वाले पुनीत राणा निवासी ठारू (शाहपुर) ने बुधवार रात मैक्लोडग़ंज पुलिस थाना में तारुष निवासी हाउस नंबर 501 गांव हुसैनपुर डाकघर कल्याणपुर लांबड़ा, जालंधर, सुमित, जसकरन, सौरभ व विरेंद्र निवासी जालंधर के खिलाफ मारपीट पर मामला दर्ज करवाया है।

नशे में धुत पर्यटक गाली गलौज करने लगे : शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त लोग भागसू चौक में उससे कुछ असामाजिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ करने लगे तो उसने आपत्ति जताई। इसके बाद नशे में धुत पर्यटक गाली गलौज करने लगे। ऐसा करने से रोका तो वे मारपीट पर उतर आए और पास पड़ी बीयर की खाली बोतल उसके सिर पर फोड़ दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने सहायता के लिए शोर मचाया तो स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद पर्यटकों ने मारपीट शुरू कर दी। दूसरी ओर तारुष ने भी पुनीत राणा पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ मैक्लोडग़ंज घूमने आया था। रात को उसके कुछ दोस्त आगे चले गए और कुछ पीछे चल रहे थे। इस दौरान पुनीत राणा ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी बाजू में गंभीर चोट आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

16 आईएएस के तबादले : हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल में आज सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने 16 आईएएस के तबादला आदेश जारी किए हैं। जानिए….. सी. पॉलरासु, आईएएस (हिमाचल प्रदेश:2004),...
article-image
पंजाब

कोरोना वायरस: एस.एस.पी की ओर से स्वास्थ्य प्रोटोकाल में लापरवाही न अपनाने की अपील

कोरोना से बचाव के लिए जिला पुलिस की ओर से 24 घंटे में 55 जागरुकता बैठकें, हिदायतों का उल्लंघन करने पर 2 मैरिज पैलेस सहित 38 मामले दर्ज, 190 चालान : नवजोत सिंह माहल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एम.कॉम, सेमेस्टर पहले और तीसरे के नतीजे शानदार रहे

गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स मास्टर ऑफ कॉमर्स (एम.कॉम) के पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। छात्रा गुरदीप कौर ने 93% अंकों के साथ पहला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव : दूसरे दिन गगरेट में आजाद उम्मीदवार के रूप में एक नामांकन

एएम नाथ। ऊना, 8 मई :   विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट...
Translate »
error: Content is protected !!