पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार : लाखों की सात पिस्टल और चार देसी कट्टे बरामद

by
मध्यप्रदेश के खरगोन पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
आरोपी गगनदीप सिंह के कब्जे से सात पिस्टल और चार देसी कट्टे बरामद किए गए, जिनकी कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है। उसके साथ मौजूद दूसरा आरोपी सुनील मौके से फरार हो गया।
संदिग्ध कार से बरामद हुए हथियार  :  पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि गौगांव थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान खंडवा-बड़ोदरा राजमार्ग पर ग्राम बिलाली के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। जैसे ही कार रुकी, एक व्यक्ति भागने लगा। गगनदीप को पकड़कर थाने लाया गया, जहां कार की तलाशी के दौरान हथियार बरामद हुए। Sushila Meena Viral Cricketer: आखिर कौन है सुशीला, जिसकी बॉलिंग के दिवाने हुए सचिन तेंदुलकर, जहीर खान से की तुलना
परिवार से जुड़ा अपराध का तार
आरोपी गगनदीप ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश के सिगनूर निवासी विशाल सिकलीगर और उसके साथी रवि से अवैध हथियार खरीदता था। दिलचस्प बात यह है कि विशाल का पिता गुरु दयाल पहले से ही इसी अपराध में खरगोन जेल में बंद है, लेकिन विशाल हथियारों की सप्लाई जारी रखे हुए है।
फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
इस मामले में सुनील, रवि और विशाल नामक तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इन पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद अवैध हथियार सप्लाई के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का हिमाचल प्रदेश में बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता सहित 2 क्रशर संचालक गिरफ्तार

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां के कांग्रेस नेता सहित दो लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया है. ईडी की तरफ से बीते कुछ माह पहले कांगड़ा में...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 के निर्माण कार्य को गति प्रदान करें : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 10 जुलाई। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 के अवाहदेवी-सरकाघाट-धर्मपुर-कोटली-मंडी अनुभाग के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिव शिक्षा विभाग राकेश कंवर ने किया डॉ. प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह का विमोचन

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय चंबा में डॉक्टर प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह पहाड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन पब्लिक स्कूल का 5वां वार्षिक समारोह : अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी सीखी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारें – डॉ. धनीराम शांडिल

शिक्षा व्यक्ति का आभूषण – डॉ. शांडिल सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा ऐसा आभूषण जो व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!