पंजाब के मुख्यमंत्री को मनरेगा में अनियमितताओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए : भाजपा नेता परमजीत सिंह कैंथ

by

चंडीगढ़, 29 दिसंबर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पिछले 10 वर्षों में राज्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के नेता परमजीत सिंह कैंथ ने सोमवार को यह कहा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष कैंथ ने समयबद्ध उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि सरकार को जिलावार, ब्लॉकवार और ग्राम पंचायतवार आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए, जिनमें जारी किए गए जॉब कार्ड, प्रदान किए गए रोजगार, किए गए भुगतान और सामाजिक लेखापरीक्षा विवरण शामिल हों।

उन्होंने कहा कि जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक था।

कैंथ ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में मिली शिकायतों और ऑडिट रिपोर्ट से फर्जी या डुप्लिकेट जॉब कार्ड, बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई उपस्थिति सूची, बिना काम के भुगतान, अधूरी परियोजनाएं और अपात्र या मृत व्यक्तियों को लाभार्थियों के रूप में शामिल करने जैसे मुद्दे सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र में की गई जांचों, दर्ज की गई प्राथमिकी, बरामदगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का उल्लेख होना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरियाणा पैर्टन पर ग्रामीणी चौकीदारों को 7500 रूपए मानदेय दिया जाए : परमजीत सिंह नीलो

गढ़शंकर। लाल झंडा पेंडू चौकीदारा युनियन पंजाब के आहावान पर आज स्थानीय ईकाई ने धरना प्रर्दशन करने के बाद डिप्टी जय कृष्ण सिंह रोड़ी के नाम का ज्ञापन बीडीपीओ मनजिंदर कौर व डिप्टी सपीकर...
article-image
पंजाब

मुकेरियां के बाढ़ ग्रस्त इलाके के लिए जिला सत्र न्यायलय के समूह ज्यूडिशियल अधिकारियों ने भेंट की फागिंग मशीन

होशियारपुर, 23 अगस्त: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायलय के अंतर्गत आते सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों (होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर) ने मुकेरियां के बाढ़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लागू होगी ढाबा नीति … निगम प्रबंधन तय करेगा खाने के रेट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब ढाबा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर के समय कहां-कहां रुकेंगी, इसके लिए ढाबों का चयन होगा।...
Translate »
error: Content is protected !!