पंजाब को भाजपा नेतृत्व की आवश्यकता : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा 2027 चुनाव में विकास और रोजगार होगा मुद्दा, पंजाब में गैंगस्टरों का राज लेकिन सरकार बेखबर

by

फरीदकोट। पंजाब को भाजपा के नेतृत्व की आवश्यकता है और लोगों को भी लगने लगा है कि राज्य को इस समय भाजपा की आवश्यकता है। यह शब्द पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फरीदकोट के आफिसर्स क्लब में अपने पूर्व ओएसडी संदीप सिंह सन्नी बराड़ को भाजपा में शामिल करने के दौरान व्यक्त किए।  इस अवसर पर भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।

इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों को बदलाव की असलियत समझ आ चुकी है और यही कारण है कि लोग सोचने लगे हैं कि पंजाब को इस समय भाजपा की आवश्यकता है। क्योंकि पंडित नेहरू से लेकर अब तक नरेंद्र मोदी देश के बेस्ट प्रधानमंत्री हैं और विश्व भर में देश की एक अलग तस्वीर बनाई है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश विकास की राह पर अग्रसर है। यही कारण है कि वर्तमान समय में पंजाब को भाजपा के नेतृत्व की आवश्यकता है।

गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा को गठबंधन करना चाहिए। लेकिन उनके जो तीन महीने पहले विचार थे वह बदल चुके हैं। वर्तमान में स्थिति बदलती जा रही है और उस स्थिति की ओर बढ़ रही है जहां भाजपा अकेले भी चुनाव लड़ सकती है। बाकी चुनाव के नजदीक आकर तस्वीर और साफ होगी। नशे के मुद्दे पर बोलते हुए कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान नशा भेज कर पंजाब को बर्बाद करना चाहता है। क्योंकि पंजाब कमजोर होगा तो पाकिस्तान स्वयं को सुरक्षित महसूस करेगा।

क्यों देश की सेना में आठ प्रतिशत जवान पंजाब से हैं। 2027 के चुनावों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का मुद्दा सिर्फ रोजगार और विकास होगा। वे पंजाब से नशा व गैंग्स्टर वाद आदि खत्म करना चाहते हैं। ताकि पंजाब के खुशहाल राज्य बन सके। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है। पंजाब चाह रहा है कि पंजाब विकास की ओर बढ़े तथा पंजाब में अमन, शांति व भाईचारे का माहौल हो। पंजाब चाह रहा है कि पंजाब में गैंग्स्टर वाद की जगह कानून का राज हो।

पंजाबवासी आज भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को को याद करते हैं क्योंकि जब वे मुख्यमंत्री थे तो पंजाब में गैंग्स्टरों का राज नहीं था, जेलों से उनकी इंटरव्यू नहीं होती थी, उस समय दिन-दहाड़े गोलियां नहीं चलती थीं।

उनके राज में व्यापारी और उद्योपति स्वयं को सुरक्षित महसूस करता था। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को कर्जमुक्त कर सकती है और कानून का राज ला सकती है। हम अपने लिए नहीं पंजाब के लिए लोगों के लिए राजनीति करना चाहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्लफ्रेंड के घर के बाहर अश्लील फ्लैक्स लगाए : शादी करने से बॉयफ्रेंड को किया था इनकार, रिश्तेदारों को भी भेजी फोटो

लुधियाना :  गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड से शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटों के फ्लैक्स बनवाकर उसके घर के बाहर दीवारों पर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में बरतन स्टोर को आग लगने से लाखों का नुकसान 

गढ़शंकर  : गत रात्रि गढ़शंकर शहर के मुख्य बाजार में एक बरतन की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दमकल गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया किंतु तब...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा सरकार में भारत में 70 करोड़ बेरोजगार- इंडिया की सरकार हर स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी देगी : तिवारी

पदयात्रा के दौरान लोगों से की बातचीत चंडीगढ़, 4 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार...
article-image
पंजाब

आईएएस अधिकारी संजय पोपली को कमिशनबाजी के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़ : सोमवार को विजिलैंस ब्यूरो पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2008 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली को कमिशनबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले के तहत संजय पोपली...
Translate »
error: Content is protected !!