पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ने प्रशिक्षित किये 24 प्रतिभागी : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत

by
एएम नाथ। कुल्लू, 18 मार्च : पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), पतलीकुहल, जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति, जिला उद्योग केंद्र कुल्लू तथा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग शिमला से 24 प्रशिक्षु उद्यमियों को प्रशिक्षण के लिए प्रायोजित किया गया। 10 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने हेतु आवश्यक कौशल एवं प्रेरणा प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे उच्च स्वप्रेरणा, अवसरों की पहचान एवं उनका उपयोग, निरंतरता, सूचना संग्रह, गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं संवाद कौशल पर विस्तृत जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि ये सभी प्रशिक्षु उद्यमी विभिन्न विभागों द्वारा बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण सुविधा के लिए प्रायोजित किए जाते हैं, जिससे वे अपनी व्यापारिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित कर सकें।
कार्यक्रम के समापन समारोह में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के विकास अधिकारी शविवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शर्मा ने उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रतिभागियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपनी ऊर्जा एवं उत्साह को बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी कुल्लू के निदेशक चंद्रनारायण सिंह ने उद्यमियों को बाजार प्रबंधन एवं गुणवत्ता प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्यम संचालन में आने वाली चुनौतियों के समाधान पर भी प्रकाश डाला तथा संस्थान की ओर से भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक सौरभ उपाध्याय ने सभी प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु उद्यमियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय नैनीखड्ड का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ 

नैनीखड्ड क्षेत्र की  20 ग्राम पंचायतों के लोगों को विभागीय सेवाओं की मिलेगी सुविधा, 310 करोड़ रूपयों की धनराशि से 55 परियोजनाओं का निर्माण कार्य  प्रगति पर एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) :  विधानसभा अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संसद-जर्मनी और 5 पन्नों ‘तूफानी’ लेटर! 6 वजहों से राहुल की छुट्टी, सोनिया ने प्रियंका को सौंपी कमान?

नई दिल्ली : शुक्रवार को खत्म हुए संसद के शीतकालीन सत्र ने भारतीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। यह परिवर्तन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में साफ दिख रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए गौशाला के लिए दिए जाने वाली मदद को किसानों के लिए भी प्रदान करने पर सरकार कर रही विचार : प्रोफेसर चंद्र कुमार

रोहित भदसाली। कुल्लू 22 नवम्बर :  किसानों को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश सरकार, बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए जो सहायता राशि गौशाला संचालकों प्रति पशु 700 प्रतिमाह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला एवं बाल विकास विभाग भरमौर द्वारा पंचायत जगत में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!