पंजाब पर्यटकों ने स्थानीय युवतियों का किया पीछा : लोगों के रोकने पर धारदार हथियार से किया हमला, 2 गिरफ्तार

by

टिहरी गढ़वाल ।  पंजाब के पर्यटकों पर स्थानीय युवतियों का पीछा करने पर जब उनको स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में तीन लोगों को चोट आई है।

पुलिस ने घटना में शामिल दो पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में शामिल दो अन्य पर्यटक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए । पर्यटकों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि अशीष पंवार बीरा गांव टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। इसमें बताया कि कैमप्टी टैक्सी स्टैंड के पास चार पर्यटक स्थानीय लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जब पर्यटकों को रोका गया तो उनके द्वारा स्थानीय लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा, मारपीट की गई। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर तत्काल आरोपियों के खिलाफ कोतावली में विभिन्न धारदार हथियार से हमला करने सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल गिरफ्तार किया गया है। दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि घटना में शामिल में करण और मनीष कुमार निवासी साकुड जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही प्रिंस और शुभम फरार हो गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि चारों युवक पंजाब से मसूरी घुमने आए थे और कैंपटी रोड़ में स्थानीय युवतियों का पीछा कर रहे थे। इस मामले में मारपीट की घटना हुई है। बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज हो गया है।

वहीं शिकायतकर्ता आशीष पंवार ने बताया कि उनकी बहन अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर जा रही थी। इस दौरान कैंपटी रोड़ पर कुछ पर्यटकों ने उनका पीछा किया और उन पर गलत इशारे करने लगे। जब पर्यटकों को रोका गया तो एक पर्यटक ने उनके साथी के साथ हाथापाई कर दी। उनको फिर रोकने की कोशिश की तो चार पर्यटकों में से एक पर्यटक ने धारदार चाकू से उनके तीन अन्य साथियों पर हमला कर दिया। इससे उनके साथ के लोगों को गंभीर चोट आई है। आरोपी पर्यटक मौके से भाग गए और उनको पुलिस द्वारा लाइब्रेरी चौक पर पकड़ा गया।

घटना में बच्चन सिंह, अंकित और राकेश को चोट आई है। उन्होने चारों आरोपी पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा इस मामले की कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। मसूरी टैक्सी एसोसिएशन सचिव राकेश कोटाल ने कहा कि उनके एसोसिएशन के सदस्य के साथ मारपीट की घटना को बर्दाश्त नही करेगें। कहा कि इस तरह की घटना पूर्व में भी हुई है , पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। घटना में जो आरोपी हैं, पुलिस उनको गाड़ी में बैठाकर लेकर जा रहे है और जिनको चाकू लगा है वो लोग पैदल जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही हुई तो एसोसिएशन कड़ा विरोध करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिला कर्मियों को शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देने मंत्रिमंडल का निर्णय

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वर्तमान करूणामूलक रोजगार नीति के संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई। संशोधित नीति के अनुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी समविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया

राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या पर पहाड़ी बोली में विशेष प्रार्थना सभा किया आयोजन बीबीएन, 24 जनवरी : नालागढ़ के बारियां स्थित राज्य लक्ष्मी समविद् गुरूकूलम सैनिक स्कूल में हिमाचल पूर्ण राज्य की पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में सभी शिक्षण संस्थान 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 3 सितम्बर।  उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार की...
article-image
पंजाब

डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल का निलंबन रद्द : जल्द ही नई पोस्टिंग मिलने की संभावना

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को एक महत्वपूर्ण राहत मिली है। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों के चलते उनका...
Translate »
error: Content is protected !!