पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट ने दिया झटका….चंडीगढ़ पुलिस को SIT बना चार हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश ….कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ मारपीट मामला

by

चंडीगढ़ : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ केस में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ पुलिस को यह जांच चार हफ्तों में पूरी करनी होगी।

जस्टिस हरप्रीत सिंह बरार ने चंडीगढ़ पुलिस को तीन दिन के अंदर SIT बनाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस का कोई भी अधिकारी SIT का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

क्या है मामला?

कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ इस समय दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनपर हुए कथित हमले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। कर्नल ने अपनी याचिका में कहा कि पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज करने में देर की।

हाईकोर्ट में 28 मार्च को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संदीप मौदगिल ने पंजाब पुलिस द्वारा मामले को संभालने के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने पटियाला के एसएसपी नानक सिंह द्वारा प्रस्तुत एफिडेविट में विरोधाभासों को नोट करते हुए कहा था कि यह “स्वयं-विरोधाभासी, अस्पष्ट और महत्वपूर्ण जानकारी को छिपाने का प्रयास है।

इसके अलावा, कोर्ट ने ढाबे से प्राप्त CCTV DVR की जांच न करने के लिए पुलिस की आलोचना की थी, जिसमें कहा गया था कि इसकी देरी से की गई फोरेंसिक जांच “न सिर्फ संबंधित पक्षों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।” इस मामले में पंजाब सरकार ने निष्पक्ष जांच करने के लिए 15-20 दिन का समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने उसे दो अप्रैल तक विशिष्ट प्रश्नों का उत्तर देते हुए एक विस्तृत हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

AAP ने इस बड़े बिजनेसमैन को पंजाब से बनाया राज्य सभा के लिए उम्मीदवार ?…जानिए

चंडीगढ़ l. पंजाब से अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। अब आम आदमी पार्टी  ने ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक बिजनेसमैन राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का किया उद्घाटन, युवाओं से रोजगार सृजनकर्ता बनने की अपील

कपूरथला :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपूरथला स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम नवाचार, उद्यमिता और युवा नेतृत्व वाले आर्थिक विकास...
article-image
पंजाब

18 अक्तूबर को गढ़शंकर में रोष मुजाहिरा करेंगे ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जनतक संगठन

गढ़शंकर ; 12 अक्तूबर : ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जनतक संगठनों की मीटिंग डा. भाग सिंह हाल गढ़शंकर में हुई। जिसकी अध्यक्षता सीटू नेता महेन्द्र कुमार बडोआण, गुरनेक भज्जल, हरमेश ढेसी, सुभाष मट्टू...
article-image
पंजाब

63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर...
Translate »
error: Content is protected !!