DC व SSP ने मंडियों का दौरा कर लिफ्टिंग तेज करने के दिए निर्देश – कहा, मंडियों में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या

by

किसानों को मंडियों में निर्धारित नमी वाला धान लाने की अपील की

होशियारपुर, 23 अक्टूबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने होशियारपुर दाना मंडी, चब्बेवाल की जियाण दाना मंडी का दौरा कर खरीद एजेंसियों को लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कहा कि होशियारपुर कलस्टर के लगभग सभी शैलर्स से बातचीत हो गई है और उन्होंने धान की लिफ्टिंग को लेकर अच्छा रिस्पांस दिया है और मंडियों में धान की सुचारु रुप से लिफ्टिंग शुरु हो जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे मंडियों में निर्धारित नमी वाला धान ही लाएं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।  डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि प्रशासन की ओर से खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में धान की लिफ्टिंग तेज व सुचारु बनाई जाएगी और किसानों की सुविधा के लिए जिले की सभी मंडियों में मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में पीने के पानी, साफ-सफाई, छाया, तिरपाल और बारदाने की व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की मंडियों में किसान निःसंकोच अपना धान लेकर आएं। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर तक जिले की मंडियों में कुल 129692 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 124432 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मंडियों में किसानों की ओर से लाई गई फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और तय समय में भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लिफ्टिंग और भुगतान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान मिलना चाहिए और इस कार्य में कोई ढिलाई न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर: 28 अगस्त: प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन द्वारा 13वीं पुस्तक “वी आर इंडियन पीपल” पर मुकाबले का पेपर का डॉ. बीआर अंबेडकर पे बैक टू सोसाइटी बडेसरों द्वारा प्राइमरी स्कूल बडेसरों में आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब

On the occasion of the 150

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.18 : Hoshiarpur Rural District BJP President Mr. Ajay Kaushal Sethu, Hoshiarpur Urban BJP President Mr. Jaswinder Singh, Hoshiarpur Urban President Mr. Nipun Sharma, Mr. Raghunath Singh, and special guest former MP Mr....
article-image
पंजाब , हरियाणा

5 लाख रुपए की ग्रांट से बापू धाम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 4 जुलाई :  बापू धाम कॉलोनी के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी फंड से क्षेत्र...
article-image
पंजाब

खेतों में पराली को लगी आग : DC और SSP आग बुझाने खुद मौके पर पहुंचे

चंडीगढ़। पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी काे कम करने के लिए अब पंजाब पुलिस एक्शन में नजर आ रही हैं। पंजाब पुलिस ने खुद खेत में...
Translate »
error: Content is protected !!