तीक्ष्ण सूद ने हिंदी के विलक्षण विद्वान धर्मपाल साहिल को केंद्र सरकार द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी पर किया सन्मानित

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नॉट में बताया हैं कि होशियारपुर निवासी हिन्दी के प्रकांड विद्वान श्री धर्मपाल साहिल जो कि शिक्षा विभाग से बतौर प्रिंसिपल रिटायर्ड हो चुके हैं तथा हिन्दी को बढ़ावा करने में बड़ी भूमिका निभाई हैं, उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में केंद्र के श्रम तथा रोज़गार मंत्रालय में हिन्दी सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया हैं । श्री सूद ने उनके निवासस्थान पर जा कर उन से भेंट की तथा दोशाला देकर सन्मानित किया। डॉ साहिल ने बताया कि वह अब तक हिंदी के 12 उपन्यास तथा कई अन्य लेख लिख चुके हैं। उनके द्वारा कंडी क्षेत्र पर आधारित उपन्यास “बाइस्कोप” को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुलकलाम द्वारा सन्मानित भी किया जा चुका हैं। गाँव नारू नगल में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उन्हों ने बतौर प्रिंसिपल उच्च गुणवत्ता के अध्यापन के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक के रूप में काम करते हुए कंडी क्षेत्र के उस स्कूल में बहुत बढ़िया विकास का प्रबंधन करवाया था। वह मूल रूप से रसायण विज्ञान के छात्र / अध्यापक रहे हैं परन्तु हिन्दी के साथ लगाव के कारण उन्होंने अपनी संस्कृती से सम्बन्धित इतिहास में भी कई छोविस्तापित किये थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तो हिन्दी को बढ़ावा करने के बहुत प्रयास कर रही हैं परन्तु बहुत दुःख से कहना पड़ रहा हैं कि पंजाब में हिन्दी के हलात दिन व दिन खराब हो रहे हैं। पंजाब में संस्कृत तथा हिंदी की उपेक्षा से पंजाब की आने वाली पीढ़ी अपनी कीमती संस्कृती से टूट रही हैं जो कि केबल भारत ही नहीं पंजाब की मजबूती के लिए भी एक बड़ा संकट पैदा कर सकती हैं। उन्होंने सी.बी.एस.सी की सातवीं श्रेणी की पुस्तक का हवाला देते हुए कहा कि उसमें हिन्दू धर्म के बारे में अनगर्ल टिप्पणियां की गई हैं। जिस का उन्होंने कई मंचों पर विरोध भी किया पंरतु आज तक उसमें कोई सुधार नहीं किया गया । श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेता यशपाल शर्मा ने कहा कि हिन्दी के ऐसे विद्वानों विलक्षण को पंजाब सरकार द्वारा भी हिन्दी को बढ़ावा करने के लिए मंच प्रदान करना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह हैं कि उन्हें यह नई जिम्मेवारी केन्द्र सरकार ने बिना मांगे उन की उपलब्धियों के सम्मान में दी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस, भाजपा, अकाली व आप सरकार की साजिश का नतीजा है डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान- करीमपुरी

लैंड पूलिंग गरीबों व किसानों की जमीनें छीनने का नया फार्मूला है- बसपा करेगी विरोध होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर की फिल्लौर में प्रतिमा के अपमान...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कल दिल्ली के लिए जत्थे होंगे रवाना

गढ़शंकर: किसानी मोर्चे को समर्पित संयुक्त किसान मोर्चा की एक विशेष बैठक गांव लल्लियां में हुई। बैठक में 21 जुलाई को जत्थों के रूप में दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए विचार विमर्श...
article-image
पंजाब

राज्य में अमन-कानून की स्थिति बिगड़ने सम्बन्धी दोषों को सिरे से नकारा , राज्य में किसान आंदोलन के चलते बने हालातों के साथ कारगर ढंग से निपटा जा रहा -मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में अमन-कानून की स्थिति बिगड़ने सम्बन्धी दोषों को सिरे से नकारते हुये इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्य में किसान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई : लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के गांव इच्छेवाला में मतांतरण कर ईसाई बने एक परिवार ने बेअदबी करते हुए शुक्रवार को श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथ और चित्र एक बोरी में भरकर गांव में...
Translate »
error: Content is protected !!