पंजाब पुलिस खाली हाथ : शार्प शूटर संतोष जाधव व नवनाथ सूर्यवंशी को महारष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ :
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र की पूणे पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी है। उसने शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया है। संतोष जाधव को गुजरात के कच्छ से एक अन्य आरोपी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों को 20 जून तक रिमांड पर लिया गया है।
संतोष जाधव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग का गुर्गा है। संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की किलिंग में शामिल बताया था। जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। फिलहाल उसे 2021 में दर्ज पुणे के एक मर्डर केस में पकड़ा गया है।
महाराष्ट्र के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से इन दोनों के लिंक के बारे में जांच की जा रही है। इनका मर्डर से लिंक है या नहीं, इसकी भी हम जांच करेंगे।
संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की टीम पुणे रवाना हो रही है। पंजाब पुलिस की एक टीम पहले ही वहां सौरव महाकाल से पूछताछ के लिए पहुंची हुई है।
पंजाब पुलिस के हाथ खाली :
मूसेवाला हत्याकांड में शार्प शूटर्स की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ खाली है। पंजाब पुलिस ने 4 शार्प शूटर्स की शिनाख्त की है लेकिन अभी तक कोई नहीं पकड़ा गया। हालांकि शूटर्स को सपोर्ट देने वाले 8 लोग जरूर पकड़े गए हैं। जिनमें मूसेवाला की रेकी करने वाला हरियाणा के कालांवाली का संदीप केकड़ा भी शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गग्गी की हत्या के बाद अब बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की दी चेतावनी

ऊना :  बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में पहले वेंकट गर्ग गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली, अब सोशल मीडिया पर बब्बी राणा गैंग और बचित्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पापा की परियों ने दिखाया खतरनाक स्टंट : हाथ छोड़कर बुलेट पर लगाए गोल-गोल चक्कर

चंडीगढ़ । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो एक ऐसे स्टंट शो का है जिसे हम लोग देसी भाषा में मौत...
article-image
पंजाब

वेलफेयर सोसायटी ने छात्र-छात्राओं को वर्दियां वितरित की 

गढ़शंकर,  12 दिसम्बर: श्रीमती अमर कौर चरण कौर वेलफेयर सोसायटी भुंगरनी द्वारा मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी वितरित की गई। वेलफेयर सोसायटी के...
Translate »
error: Content is protected !!