वेलफेयर सोसायटी ने छात्र-छात्राओं को वर्दियां वितरित की 

by
गढ़शंकर,  12 दिसम्बर: श्रीमती अमर कौर चरण कौर वेलफेयर सोसायटी भुंगरनी द्वारा मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी वितरित की गई। वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष स. जसवीर सिंह मिन्हास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सोसायटी के मिशन एवं उपलब्धियों के बारे में बताया कि सोसायटी ने ऐसे 100 विद्यार्थियों को गोद लिया है जो पढ़ने में होशियार हैं तथा आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोसायटी के संस्थापक डाॅ.  हरदेव सिंह परहार यूएसए और उनकी धर्म पत्नी डॉ. जसविंदर कौर परहार हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित रहते हैं। इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव स. परमिंदर सिंह पोसी, बलवीर सिंह फुगलाना, परमजीत सिंह डामुंडा, हरजीत सिंह भट्टी, सतनाम सिंह परहार, जगतार सिंह भुंगरनी, सुरजीत सिंह मसूता, परमिंदर सिंह राणा, बलबीर सिंह तमड़ और ग्राम सरपंच सैला खुर्द ड. दलजीत सिंह और अन्य सदस्य पंचायत के अलावा स्कूल स्टाफ सदस्य सुखजिंदर सिंह, रविंदर कौर, प्रिया, हरजीत कौर, नवजोत वालिया आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जमीन के लालच में खौफनाक साजिश: बेटे के बाद अब पत्नी भी निकली पति के कत्ल की मास्टरमाइंड

जगराओं : घरेलू विवाद और जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर एक सप्ताह पहले मंगलवार की आधी रात को गांव जंडी में सो रहे व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा...
article-image
दिल्ली , पंजाब

निज्जर की हत्या के संदिग्धों में से एक ने सोशल मीडिया वीडियो में कहा है कि उसने स्टडी परमिट पर कनाडा में किया प्रवेश

चंडीगढ़ : सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संदिग्धों में से एक ने  सोशल मीडिया वीडियो में कहा है कि उसने स्टडी परमिट पर कनाडा में प्रवेश किया था। संदिग्ध ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली चलने से पहले लिखे 12 पेज, 8 करोड़ की ठगी और मानसिक प्रताड़ना: Ex IPS अमर चहल की खुदकुशी की कोशिश का सच

पटियाला : पटियाला में एक सनसनीखेज घटना हुई। पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटनास्थल से...
article-image
पंजाब

Foundation day of Mata Ram

Deputy Commissioner Madam Komal Mittal attended the event as the chief guest *During this event, the village elders were honoured Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.21 :  Foundation day of Mata Ram Kaur Heritage Centre located in village...
Translate »
error: Content is protected !!