पंजाब पुलिस ने आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश कर पठानकोट आर्मी कैंप पर हुए ग्रेनेड हमले का किया भंडाफोड़ , पुलिस द्वारा 6 हथगोले, हथियारों और गोली-बारूद समेत 6 व्यक्ति गिरफ्तार

by

आतंकवादी हमलों के पीछे पाक आधारित आईएसवाईएफ के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और ग्रीस आधारित सुखप्रीत उर्फ सुख का हाथ: डीजीपी
चंडीगढ़/एसबीएस नगर 10 जनवरी: पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) समूह द्वारा समर्थन प्राप्त आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस गिरोह के 6 गुर्गों को गिरफ्तार कर, पठानकोट आर्मी कैंप पर हुए हमले समेत हैंड ग्रेनेड हमलों की गुत्थी को सुलझा लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए यहाँ सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब वी के भावरा ने बताया कि एस.बी.एस. नगर पुलिस ने उनके कब्ज़े से छह हैंड ग्रेनेड (86 पी), एक पिस्तौल (9 एमएम), एक राइफल (.30 बोर) के साथ-साथ जीवित कारतूस और मैगज़ीनें भी बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गाँव लखनपाल के अमनदीप उर्फ मंत्री, गुरदासपुर के गाँव खरल के गुरविन्दर सिंह उर्फ गिंदी, गुरदासपुर के गाँव खरल के परमिन्दर कुमार उर्फ रोहित उर्फ रोहता, गुरदासपुर के गाँव गुन्नूपुर के रजिन्दर सिंह उर्फ मल्ली उर्फ निक्कू, गुरदासपुर के गाँव गोतपोकर के हरप्रीत सिंह उर्फ ढोलकी और गुरदासपुर के गाँव गाजीकोट के रमन कुमार के तौर पर हुई है।
इस सम्बन्धी प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो मामलों में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पठानकोट में हैंड ग्रेनेड फेंके थे, पहला हमला 11 नवंबर, 2021 को रात 9:30 बजे चक्की पुल के नज़दीक, जबकि दूसरा ग्रेनेड हमला सेना के 21 उप क्षेत्र त्रिवेणी द्वार के बाहर पठानकोट में 21 नवम्बर, 2021 को रात 9 बजे के करीब हुए हैं। इस सम्बन्धी पुलिस स्टेशन पठानकोट डिवीजऩ 2 और डिवीजन 1 में क्रमवार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान दोषियों ने खुलासा किया कि आतंकवादी हमलों की योजना बनाने के लिए वह (रोडे) के स्व-घोषित प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और उसके नज़दीकी साथियों सुखमीतपाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाल और सुखप्रीत उर्फ सुख के सीधे संपर्क में थे।
उन्होंने कहा ‘‘बरामद किए गए हैंड ग्रेनेड, हथियार और गोला-बारूद की सारी खेप लखबीर रोडे द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से इधर लाई गई थी और गिर$फ्तार किए गए दोषियों को पहले से निश्चित गए लक्ष्य, जिसमें मुख्य तौर पर पुलिस और रक्षा संस्थान, धार्मिक स्थान आदि शामिल हैं, पर और हमले करने के लिए काम सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि मुलजि़मों ने पठानकोट में दो बार हथगोले फेंकने की बात भी स्वीकार की है।
एसबीएस नगर की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि एसबीएस नगर पुलिस ने यूए(पी) एक्ट की धारा 16,17,18 और 20, विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धारा 4 और 5 एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत तारीख़ 07-01-2022 को थाना सीटी नवांशहर में एफआईआर दर्ज की है और अगली जांच जारी है।
गौरतलब है कि लखबीर रोडे की भूमिका 16 अक्टूबर 2020 को भिखीविंड में कामरेड बलविन्दर सिंह के हत्या के अलावा अगस्त 2021 में जालंधर से उसके रिश्तेदार गुरमुख सिंह रोडे से टिफिन आई.ई.डी., आर.डी.एक्स, हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी में भी पाई गई थी। सुखमीतपाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाल, जो कि कामरेड बलविन्दर सिंह की हत्या और 10 फरवरी, 2020 को धारीवाल में हनी महाजन पर हुए कातिलाना हमले के मामले में भी शामिल होने के कारण, इस समय तिहाड़ जेल, दिल्ली में बंद है। उसको दिसंबर, 2020 में दुबई से डिपोर्ट कर दिया गया था। भिखारीवाल ने इन जुर्मों को अंजाम देने के लिए पैदल सिपाही, हथियार और गोला-बारूद, लौजिस्टिक्स, फंड आदि प्रदान किए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संजीव अरोड़ा के शपथ ग्रहण में नहीं आए सीएम भगवंत मान : चर्चा का विषय बन गया

चंडीगढ़। लुधियाना पश्चिमी सीट से जीते संजीव अरोड़ा को शपथ दिलाने के मौके पर आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का गैर हाजिर रहना आज चर्चा का विषय बना रहा है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह...
article-image
पंजाब

निहंग हरजीत सिंह रसूलपुर पर दुष्कर्म के आरोप : पीड़िता ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की पंथक कार्रवाई की मांग, रसूलपुर ने दावों को झूठा बताते हुए कहा—मामले में रद्द हो चुकी है एफआईआर

पंजाब। सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले निहंग हरजीत सिंह रसूलपुर पर एक महिला ने दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल वर्कर रूप कौर के साथ पहुंची...
article-image
पंजाब

पंकज कृपाल पीपीसीसी के सदस्य और एस सी डिपार्टमेंट की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर मुगगोवाल में महासती दादी रानी के धार्मिक स्थान पर हुए नतमस्तक

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी एस सी डिपार्टमेंट की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर मुगगोवाल में महासती दादी रानी के धार्मिक स्थान पर शुरू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महाशिवरात्रि पर बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा 13 फरवरी की निकाली जाएगी

गढ़शंकर ।  महाशिवरात्रि के अवसर पर इलाके में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सनातन धर्म सभा इलाका बीत के पदाधिकारी डॉ. जसवीर सिंह राणा, महेश पुरी, गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि यह भव्य शोभायात्रा 13...
Translate »
error: Content is protected !!