पंजाब में अकेले चुनाव लडऩा भाजपा का निजी फैसला….पंजाब के लोग अकाली दल को 100 सीट पर चुनाव जिताएंगे : सुखबीर बादल

by

चंडीगढ़, 14 मार्च ।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से पंजाब के मोगा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने इसे भाजपा का निजी फैसला करार दिया है। पंजाब में लंबे समय तक अकाली दल का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन रहा है। दोनों दल मिलक सरकार भी बना चुके हैं। इस गठबंधन में भाजपा हमेशा छोटी भूमिका में रही है। कृषि कानूनों का विरोध करते हुए अकाली दल ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था। पिछला लोकसभा चुनाव भी दोनों दलों ने अलग अलग ही लड़ा था।अमित शाह के पंजाब से रवाना होने के बाद सुखबीर बादल ने पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर बादल ने कहा कि यह भाजपा का अपना फैसला है। अकाली दल असूली पार्टी है। अकाली दल के लिए पंजाब तथा पंजाब के लोग पहले हैं। पंजाब की मांगे पहले हैं। अकाली दल पंजाब में राज करने के लिए नहीं आता, बल्कि पंजाब के लोगों के हितों की लड़ाई के लिए आते हैं। इसके उल्ट दिल्ली की राजनीतिक पार्टियां पंजाब के लोगों के हितों की लड़ाई लडऩे की बजाए केवल राज करने के लिए आती हैं। प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा संघर्ष की राह को चुनाव है। हार जीत परमात्मा के हाथ में है। पंजाब के लोग बहुत समझदार है। अगर वह आम आदमी पार्टी को 92 सीट दे सकते हैं तो वह अकाली दल को 100 से अधिक सीटों पर चुनाव जीताने का मन बना चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में साप्ताहिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी शंकरप्रीता भारती जी ने अपने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर देर रात फायरिंग, गंभीर घायल

गढ़शंकर l गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवको में फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने बुलाई हाई लेवल बैठक : नए हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का विरोध जारी

नई दिल्ली : हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून में कड़ी सजा के प्रावधान को लेकर देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का तीन दिवसीय विरोध-प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन की गूंज केंद्र...
article-image
पंजाब

सांसद बिट्‌टू और पूर्व विधायक तलवाड़ का गैंगस्टर जिंदी रहा है नजदीकी : सीआइए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने की कोशिश

लुधियाना :लुधियाना में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए लगातार सीआईए टीम रेड कर रही है। सीआईए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने...
Translate »
error: Content is protected !!