पंजाब में आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब अक्तूबर में करवाएगी किसान महापंचायत, सताईस सितंवर को सयुंक्त किसान र्मोचे के निर्देशों पर भारत बंद में होगी शामिल

by

गढ़शंकर: कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान अंदोलन के पक्ष में आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब दुारा मोहाली जिले में अक्तूबर महीने में किसान महापंचायत करवाई जाएगी। यह फैसला आल इंडिया जाअ महासभा की पंजाब ईकाई की सिसवां रिर्सोट में राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में लिया गया। मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए पंजाब के जर्नल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय ने बताया कि राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने सभी प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व ब्लाक अध्यक्षों को सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा सताईस सितंवर को भारत बंद के आहावान पर भारत बंद में शामिल होने के निर्देश दिए है।
उन्होंने बताया कि आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब की प्रदेशिक ईकाई में संगठन को मजबूत करने लिए चर्चा की गई और किसान महापंचायत करवाने के लिए योजना बनाई गई और किसान सयुंक्त र्मोचे के दिशा निर्देशों पर पहले से भी योगदान डालने और बार्डरों पर चल रहे संघर्ष में किसानों को भेजने के जिम्मेवारी तय की गई। इस दौरान यूथ विंग के पंजाब के अध्यक्ष कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि किसान अंदोलन में यूथ विंग भी आल इंडिया जाट महासभा के उपाध्यक्ष राकेश टिकैत, महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा के दिशा निर्देशों पर किसान आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगी और सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा सताईस सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए हिस्सा लेगी। इसके ईलावा किसान महांपंचायत के लिए जो हमारी जिम्मेवारी लगाई जाएगी उसे तनदेही से पूरा करेगेी। आल इंडिया जाट महासभा के उपाध्यक्ष पदमश्री करतार सिंह ने कहा कि किसान अंदोलन का सफल होना पंजाब, देश व पूरी दुनिया के लिए सफल होना अवश्यक है। इसलिए हम सभी को अंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए। चंडीगढ़ के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह बढ़हेड़ी ने हर तरह का पंजाब युनिट को सहयोग देने का अश्वासन दिया। इस समय सेवानिवृत एसपी बमरीक सिंह पवार च बलकार सिंह भंगू को पंजाब का महासचिव, ,रमनदीप सिंह खदरी को माजरी ब्लाक का अध्यक्ष तथा रणजीत सिंह पड़ौल को यूथ विंग जिला मोहाली का अध्यक्ष, अमनिंदर सिंह को माजरी ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस समय चंडीगढ़ के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह बढ़हेड़ी, पंजाब के सलाहकार सुखवीर सिंह मिनहास, महासचिव रशमी चौधरी, शमा सहारन, एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर, किरन विरक, जिला मोहाली के अध्यक्ष सुखदेव ङ्क्षसंह कंसाला, रोपड़ के अध्यक्ष जैलदार सतविंदर सिंह चैडिय़ा, होशियारपुर के अध्यक्ष अमरपाल काका, जालंधर के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह नरवाल, यूथ विंग के पंजाब के उपाध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह गोदारा, तरनतारन के जिलाध्यक्ष मेहर सिंह चुताला, मानसा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भुपिंद्र सिंह सरां, बख्तावर सिंह, जसवंत सिंह चौटाला आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैनेजर अमन लाल ने ग्राहकों को एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जागरूक

गढ़शंकर, 23 दिसम्बर: बैंक ऑफ इंडिया गढ़शंकर के मैनेजर अमन लाल ने ग्राहकों को एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया । उन्होंने बैंक के एटीएम कार्ड धारकों से पैसे लूटने...
article-image
पंजाब

पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को किया ढेर, दूसरा फरार

अमृतसर। जिले में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की...
article-image
पंजाब

दूसरी बेटी होने पर सरकार की ओर से 6000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी : कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की जानकारी खुद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैला खुर्द में पेपर मिल और गांव महिदवाणी सटे हिमाचल प्रदेश के इलाके में लगी साबुन फैक्ट्री द्वाराप्रदूषण फ़ैलाने के खिलाफ एडवोकेट लक्की ने पंजाब हुयेमन राइट्स कमिशन को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर।   गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में पेपर मिल और गांव महिदवाणी के साथ पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश में लगी साबुन फैक्ट्री द्वारा फैलाया  जा रहा प्रदूषण तथा लोगों की...
Translate »
error: Content is protected !!