पंजाब में कांग्रेस का सत्ता में वापसी का प्लान! …80 नेताओं का हो सकता पत्ता साफ, सीएम को लेकर वड़िंग ने खोला राज

by

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत में अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की गर्मी महसूस होने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने पार्टी के भीतर पुराने नेताओं में हड़कंप मचा दिया है।

उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव में पुराने चेहरों की जगह नए खून को मौका मिलेगा। वड़िंग के अनुसार, 117 में से करीब 80 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे, जिसका सीधा मतलब है कि पिछले चुनाव में किस्मत आजमा चुके कई दिग्गजों का टिकट कटना तय माना जा रहा है।

इस बड़े बदलाव के पीछे पार्टी का मकसद संगठन में नई ऊर्जा भरना और युवा नेतृत्व को आगे लाना है। राजा वड़िंग यह प्रस्ताव जल्द ही राहुल गांधी के समक्ष रखेंगे। उनका मानना है कि जिन नेताओं ने 2022 में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था, उन्हें इस बार प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। यह रणनीति विशेष रूप से उन युवा नेताओं के लिए बनाई गई है जो पहली बार चुनाव लड़ने का सपना देख रहे हैं। इस फैसले से पार्टी के मौजूदा नेताओं के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

अमरिंदर राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कोई भी नेता खुद को सीएम घोषित करके कुर्सी नहीं पा सकता। मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका अंतिम और एकमात्र फैसला राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ही करेंगे। वड़िंग ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो भी नेता खुद को सीएम उम्मीदवार बताकर प्रचार करेगा, उसे पार्टी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है और उसका मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

वड़िंग के इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने माना कि राजा वड़िंग सही कह रहे हैं और सोशल मीडिया पर खुद को पेश करना गलत है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि चन्नी ने ऐसा कुछ नहीं किया है, लेकिन मौजूदा हालात में वही दौड़ में सबसे आगे नजर आते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव विधायकों द्वारा ही किया जाएगा, इसलिए अभी से दावेदारी जताना सही नहीं है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से गांव पोहारी में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों पर सीजेएम-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राजपाल रावल की ओर से गांव पोहारी, मुकेरियां में लीगल...
article-image
पंजाब

कालेज के 160 विद्यार्थियों व स्टाफ ने स्टैम सैल दान के लिए करवाई रजिस्ट्रेशन : सनातन धर्म कालेज होशियारपुर में लगाा गया स्टैम सैल जागरुकता एवं रजिस्ट्रेशन कैंप

होशियारपुर, 09 फरवरी :  सनातन धर्म कालेज होशियारपुर में प्रबंधकीय कमेटी की अध्यक्षता हेमा शर्मा की अध्यक्षता में रामा युद्ध मैमोरियल हैल्थ क्लीनिक, रैड रिबन क्लब व बायोटेक्नालाजी विभाग की देखरेख में अर्जुन वीर...
article-image
पंजाब

ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर लूट : लूट करने वाले एक गैंग का मोहाली पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

मोहाली : ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर उनसे लूट करने वाले एक गैंग का मोहाली पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है। गैंग के एक मेंबर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं...
article-image
पंजाब

वालीबाल में बडेसरों , पंडोरी खजूर जनौड़ी व भीखोवाल रहे विजेता

कबड्डी नेशनल स्टाइल में टांडा व हाजीपुर ने मारी बाजी होशियारपुर, 12 सितंबर: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों में आज नौजवानों में पूरा दम खम दिखाया। ब्लाक स्तरीय खेलों की प्रतिस्पर्धा...
Translate »
error: Content is protected !!