पंजाब में कैदियों की सजा माफी के लिए अब कैबिनेट से नहीं लेनी होगी मंजूरी…. गवर्नर कटारिया का बड़ा फैसला

by
चंडीगढ़। पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित में राहत या माफी देने के मामले में लिए गए फैसले को मौजूदा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पलट दिया है। राज्यपाल ने पंजाब सरकार को दोषियों की सजा माफी के मामलों को कैबिनेट के माध्यम से आगे बढ़ाने के बजाय मुख्यमंत्री की ओर से सीधे तौर पर भेजने को कहा है। पिछले हफ्ते उन्होंने इस संबंधी निर्देश राज्य सरकार को भेज दिए हैं।
लगभग 200 ऐसे केस लंबित
खास बात यह है कि यह फाइलें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह से पूर्व पास करवाई जाती थीं लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित तमाम मंत्रियों के दिल्ली के विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण यह फाइलें पारित नहीं हो सकीं थीं।
पता चला है कि 200 के लगभग ऐसे केस लंबित हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कटारिया ने इस बात की मंजूरी दे दी है कि सजा में राहत देने के मामलों को कैबिनेट में लाए बिना सीधा उन्हें भेजा जा सकता है।
ये सरकार और राजभवन में नरमी का संकेत
इस शर्त को खत्म करने से पंजाब राजभवन और राज्य सरकार के बीच संबंधों में नरमी आने का संकेत मिलता है। इससे पहले बनवारी लाल पुरोहित ने निर्देश दिए थे कि उन्हें हर केस की फाइल अलग से कैबिनेट से मंजूर करवाकर भेजी जाए जिस कारण राजभवन और राज्य सरकार के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इन निर्देशों के बाद कैदियों को सजा में राहत के मामलों को निपटाने में देरी नहीं लगेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गाजा में इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

गढ़शंकर, 21 अगस्त : गाजा में इजरायल द्वारा किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ वैश्विक स्तर पर एकजुटता व्यक्त करने के आह्वान के अनुरूप, क्षेत्र के लोकतांत्रिक संगठनों ने आज गढ़शंकर के गांधी पार्क...
article-image
पंजाब

PTI शिक्षक भर्ती 2025 – आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पंजाब शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (PTI) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में बनने वाला नया मेडिकल कॉलेज दोआबे के लिए वरदान सिद्ध होगा: जिम्पा

बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए 412 करोड़ रुपए रखने पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का किया धन्यवाद होशियारपुर, 11 मार्च: पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर...
article-image
पंजाब

आज के इस आधुनिक समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं : नीरज नैय्यर 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत साहू में शिविर आयोजित, विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता 2 लाख 31 हज़ार की एफडीआर का किया वितरण एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!