21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव अज्जोवाल में 30 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 09 जून:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के सभी गांवों में एक-एक कर थापर माडल के माध्यम से छप्पड़ों का नवीनीकरण किया जाएगा ताकि छप्पड़ों के गंदे पानी को साफ कर अन्य प्रयोग में लाया जा सके। वे गांव अज्जोवाल में करीब 30 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 21.10 लाख रुपए की लागत से गांव के छप्पड़ के नवीनीकरण के कार्य की भी शुरुआत करवाई। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, दी होशियारपुर सैंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छप्पड़ के नवीनीकरण के अलावा गांव के विकास कार्य में 1.36 लाख रुपए पीने वाले पानी, 1.36 लाख रुपए गंदे पानी की निकासी, 4.08 लाख रुपए गलियों-नालियों व 2 लाख रुपए लाइटों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अज्जोवाल गांव की हर जरुरत को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा और गांव के विकास में ग्रांट की किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ सुखजिंदर सिंह, एक्सियन सिमरनजीत सिंह, सरपंच सतिंदर सिंह, बहादुर सिंह सुनेत, नीतू कुमारी, सुमन बहल, कमलजीत बहल, रणवीर कुमार बिट्टू, बलविंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के एनएसएस युनिट व रैड रिवन कलब के सदस्यों ने लोगो को मासक वितरित किए

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में चल रहे एनएसएस युनिट व रैड रिवन कलब दुारा डायरेकटर युवा सेवाएं पंजाब के निर्देश तहत कोविड 19 संबंधी जागरूकता कैंप लगाया। कैंप दौरान विधार्थियों ने अध्यापकों...
article-image
पंजाब

Experts find major defects in

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Daljeet Ajnoha : Experts inspecting the Prime Minister Gram Sadak Yojana (PMGSY) road linking Kharaudi to Vadhan have reported numerous serious defects in the 13.200-km carriageway, prompting sharp criticism from local Labour...
पंजाब

सतलुज सदन में बीबीएमबी के चीफ व अन्य अधिकारियों के साथ के एमएलए हरजोत बैंस ने मीटिंग

नंगल: आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस गत दिवस सिविल अस्पताल नंगल के अचानक दौरे के उपरांत बीबीएमबी के सतलुज सदन में पहुंचे। जहां उनका विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!