पंजाब में ड्राई डे का ऐलान : 3 दिन तक बंद रहेंगे शराब के ठेके..जानिए कहां कहां होही ठेके बंद

by

चंडीगढ़ : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे विशाल नगर कीर्तन के सम्मान में पंजाब के कई क्षेत्रों में तीन दिन तक ड्राई डे लागू किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि नगर कीर्तन जिन-जिन इलाकों से होकर गुजरेगा, वहां शराब की बिक्री और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

यह फैसला यात्रा की पवित्रता बनाए रखने और धार्मिक वातावरण में किसी तरह की अशोभनीय गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

तीन दिनों तक विशेष बंदोबस्त

नगर कीर्तन की यात्रा 20 से 22 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस अवधि में संबंधित जिलों में शराब के ठेके, होटल, बार और क्लबों में शराब परोसना पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने पुलिस और स्थानीय निकायों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

20 नवंबर: पठानकोट में रात्रि विश्राम

यात्रा श्रीनगर से रवाना होकर 20 नवंबर की सुबह पठानकोट पहुंची। शहर में माधोपुर, सुजानपुर, मलिकपुर, छोटी नहर, टैंक चौक, बस स्टैंड, लाइटों वाला चौक और मिशन चौक से होते हुए यह श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, मिशन रोड में रात को विश्राम करेगी।

21 नवंबर: होशियारपुर सीमा की ओर प्रस्थान

अगले दिन नगर कीर्तन सिंगल चौक, चक्की पुल, डमटाल, मीरथल और मानसर टोल प्लाज़ा पार करते हुए जिला होशियारपुर की सीमा में प्रवेश करेगा। मार्ग के सभी कस्बों और गांवों को ड्राई डे के दायरे में रखा जाएगा।

22 नवंबर: आनंदपुर साहिब में मुख्य समागम

यात्रा का समापन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले भव्य समागम में होगा। यहां सर्व धर्म सम्मेलन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, समागम के दौरान आनंदपुर साहिब और आसपास के क्षेत्रों में भी ड्राई डे घोषित किया जाना तय माना जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दशहरा ग्राउंड (खानपुरी चोअ) की झुग्गियों में पाठन सामग्री और मिठाइयाँ वितरित की गईं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अलायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस के जिला कैबिनेट सचिव एली. नरेश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर, क्लब सरप्रस्त एैली. सोमेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में, दशहरा ग्राउंड (खानपुरी चोअ) की झुग्गियों...
article-image
पंजाब

मन की बात की बजाय अब जन की बात करें प्रधानमंत्री मोदी:दीवान

लुधियाना   : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना महामारी के चलते दिनों-दिन गंभीर हो रहे देश के हालातों के मद्देनजर मन की बात करने...
article-image
पंजाब

300 गोलियां/मिनट निकलती है एएन-94 से : एएन-94 रशियन असाल्ट राइफल से की गई मूसेवाला की हत्या

चंड़ीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या में तीन एएन-94 रशियन असॉल्ट राइफल का प्रयोग हुआ है। जिसमें दो मिनट में 30 राउंड गोलियां निकलती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्यारे जब सिंगर मूसेवाला के...
article-image
पंजाब

पंजाब में जल्द करवाए जाएंगे नगर निकाय चुनाव : हाईकोर्ट ने बिना परिसीमन चुनाव कराने के लिए 15 दिन की समय सीमा तय की

चंडीगढ़ : प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद अब जल्द ही राजनीतिक पार्टियां नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने जा रही हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर गत दिवस पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!