पंजाब में निजी डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित करने की नीति को मंजूरी

by

चंडीगढ़ : पंजाब मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को भारत की पहली समग्र नीति को मंजूरी दी, जिसके तहत निजी संस्थान राज्य में पूरी तरह से डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ऑनलाइन और मुक्त शिक्षा (ओडीएल) पाठ्यक्रम संचालित करने वाले निजी डिजिटल मुक्त विश्वविद्यालयों को विनियमित करने और बढ़ावा देने के लिए ‘पंजाब प्राइवेट डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी नीति, 2026’ को मंजूरी दी गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस नीति का उद्देश्य राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

बयान में कहा गया कि यह नीति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विनियम, 2020 के अनुरूप है और गुणवत्ता, सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करने, डिजिटल अवसंरचना, डेटा प्रबंधन और छात्र सुरक्षा के लिए राज्य स्तरीय मानक पेश करती है।

बयान में कहा गया कि यह नीति पंजाब को डिजिटल शिक्षा के लिए क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

इसमें कहा गया, “इस नीति के तहत, पंजाब में निजी संस्थान पूर्ण रूप से डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित कर सकते हैं। यह भारत की पहली ऐसी नीति है। अब तक केवल त्रिपुरा ने डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित किया है, लेकिन बिना किसी समग्र नीति के। पंजाब इस क्षेत्र में नीति और मॉडल दोनों प्रदान करने वाला पहला राज्य बन गया है।”

बयान में कहा गया कि इस नीति से डिजिटल विश्वविद्यालय कानूनी रूप से स्थापित होंगे और छात्रों को औपचारिक डिग्री और ऑनलाइन कौशल दोनों एक साथ उपलब्ध होंगे।

राज्य सरकार का दावा है कि अब छात्र मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे डिग्री पूरी कर सकेंगे और ये डिग्रियां कानूनी रूप से मान्य और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद/यूजीसी मानकों के अनुरूप होंगी।

डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए कम से कम 2.5 एकड़ भूमि, डिजिटल कंटेंट स्टूडियो, कंट्रोल रूम, सर्वर रूम, ऑपरेशन सेंटर और अत्याधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा आवश्यक होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैकंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के ब्लाक स्तरीय क्विज़ मुकाबले आयोजित 

गढ़शंकर, 4 दिसंबर : सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय खोज अभियान तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग, पंजाब के निर्देशानुसार, स्कूल इंचार्ज मंजीत सिंह के नेतृत्व में...
पंजाब

संजीव गौतम DEO (Elementary) ने गढ़शंकर के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

गढ़शंकर, 31 जुलाई : जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर (एलीमेन्ट्री) इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल कालेवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लल्लियां और बीपीईओ कार्यालय गढ़शंकर-1 का...
पंजाब , समाचार

190 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर: पुलिस चौकी प्रभारी बीनेवाल की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 190 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार चौकी प्रभारी बीनेवाल एसआई सतविंदर सिंह ने अड्डा टिब्बियां में...
article-image
पंजाब

एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 28 नशीले टीकों सहित कार सवार 2 युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने 2 कार सवार युवकों को एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस तथा 28 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!