पंजाब में भीषण हादसा, 4 की मौत, दर्जनों घायल, 40 से ज्यादा लोग थे सवार

by

 गुरदासपुर  : पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां चलती बस की ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस स्टॉपेज में जा घुसी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है।

प्राइवेट बस बटाला से मोहाली जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इस बीच गांव शाहबाद के बस स्टॉपेज के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बस जाकर स्टॉपेज में घुस गई। स्टॉपेज का लेंटर बस के ऊपर गिर गया। बस राजधानी कंपनी की थी। बस के नीचे बाइक और स्कूटी भी फंसी हुई थी। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने जख्मियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

हादसे में मरने वाले सभी लोग आसपास के गांवों के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरदासपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। हादसे को लेकर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- बटाला-कादीन रोड पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें कुछ लोगों की मौत की दुखद खबर है। कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मैंने प्रशासन से बात की है और अधिकारी मौके पर हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को मिली पुलिस सिक्योरिटी : निगरानी में 24 घंटे रहेंगे – अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मचा था बवाल

जालंधर का फेमस यूट्यूबर जोड़ी जिन्हें कुल्हड़ पिज्जा कपल  के नाम से जाना जाता है, उन्हें पुलिस पुलिस प्रोटेक्शन मिली है. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों  को तैनात...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर लगाए विकास टैक्स की निंदा : डीटीएफ पेंशनर फ़्रंट ने टैक्स की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक पेंशनर फ़्रंट नेता बलवीर खानपुरी की अगुवाई में पूर्व पेंशनर की मीटिंग गांधी पार्क में बुलाई गई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर जबरन थोपे गए विकास टैक्स की...
article-image
पंजाब

4 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति जब्त : 600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब में ED का एक्शन

चंडीगढ़।   ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और उनके सहयोगियों के खिलाफ गुरुवार को मोहाली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के...
Translate »
error: Content is protected !!