पंजाब में रहेगी 2 दिन की सरकारी छुट्टी : दफ्तर, स्कूल और बैंक रहेंगे बंद

by

चंडीगढ़। पंजाब में 2 और 3 अक्टूबर (बुधवार और गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा क्योंकि बुधवार को गांधी जयंती है और गुरुवार को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि कलश स्थापना है जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।  इन दिनों स्कूल, बैंक और कार्यालय बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि अक्टूबर के पूरे महीने में दुर्गा अष्टमी, दशहरा, महर्षि वाल्मिकी जयंती और दिवाली समेत कई प्रमुख त्योहार हैं।  अक्टूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगा। इस दिन बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती पर पंजाब और राजस्थान में छुट्टी रहेगी. इसका मतलब है कि महीने की शुरुआत में 2 दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहेंगे। ये दोनों दिन सरकार की वार्षिक अवकाश सूची में छुट्टियों के रूप में सूचीबद्ध हैं।

महाराजा अग्रसेन एक प्रसिद्ध राजा थे, जो प्राचीन भारत में एक समृद्ध और न्यायप्रिय शासक थे। उन्हें व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने समाज में समानता, धर्म, और न्याय की स्थापना की। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अलग अलग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग पूजा-अर्चना करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं, और सामुदायिक भोज का आयोजन करते हैं। इस दिन खास तौर से अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित होते हैं और महाराजा अग्रसेन के योगदान को याद करते हैं, साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी ने अपना ही सुहाग उजाड़ा : पत्नी ने अपने पति को प्लास से मार डाला

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है. मामला सूबे के कांगड़ा जिले का है. फिलहाल, पुलिस ने...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग, चन्नी और रंधावा अचानक पहुंचे दिल्ली

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही संगठनात्मक बदलाव स्पष्ट हैं। जिसके चलते आज शुक्रवार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल से दिल्ली...
article-image
पंजाब

एमएससी कमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में संदीप कौर प्रथम : खालसा कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री और बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स एमएससी केमेस्ट्री के चतुर्थ सेमेस्टर और स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए. के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब

मजीठिया अभी रहेंगे जेल में… अगली सुनवाई 4 मई को

एसएएस नगर :  ड्रग्स मामले के आरोपी अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया की आज मंगलवार को पटियाला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंगला...
Translate »
error: Content is protected !!