पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को

by

चंडीगढ़ ।   पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। यह सीटें कांग्रेस की अंबिका सोनी और अकाली दल के बलविंदर सिंह भूंदड़ का कार्यकाल खत्म होने से खाली हो रही हैं। दोनों का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।

इन चुनावों के लिए 24 से 31 मई तक नामांकन होंगे। 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद जरूरत पड़ी तो 10 जून को वोटिंग होगी। हालांकि जिस तरह से आम आदमी पार्टी को पंजाब में 117 में से 92 सीटें मिली हैं तो दोनों सीटें उनके ही खाते में जाएंगी। इससे पहले भी 5 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महाराजा अग्रसेन जयंती — राज्य स्तरीय भव्य आयोजन जालंधर में सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती इस वर्ष राज्य स्तरीय स्तर पर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन आईवीवाई...
article-image
पंजाब

*बिस्त दोआब नहर में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए किनारों पर रेलिंग लगाई जाए : सोहन सिंह ठंडल

* बारिश और आंधी के कारण नहर के साथ लगती सड़क पर लगे पेड़ो के झुकने से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जंगलत विभाग समाधान करे: सोहन सिंह ठंडल * याता यात...
article-image
पंजाब

अमृतसर बस स्टैंड पर चली तड़ातड़ गोलियां ! बस कंडक्टर की गई जान

अमृतसर :पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो बसों के कर्मचारियों के बीच बसों की टाइमिंग और यात्रियों को पहले लाने को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!