पंजाब में विहिप नेता बग्गा की हत्या में हथियार मुहैया करवाने का आरोपित दिल्ली पुलिस व एनआईए की टीम ने किया गिरफ्तार

by

नई दिल्ली, 19 अगस्त। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनआईए की संयुक्त टीम ने पंजाब में रोपड़ जिले के नंगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता की हत्या में हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान लुधियाना निवासी धरमिन्दर कुमार उर्फ कुणाल (22) के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को इसने मध्य प्रदेश से खरीद कर आरोपितों को दिया था। उसके बाद आरोपितों ने 13 अप्रैल 2024 को विकास बग्गा की गोली मार हत्या की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच मई 2024 में एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए लंबे समय से आरोपित की तलाश कर रही थी। इसी बीच स्पेशल सेल को सूचना मिली कि आरोपित लुधियाना में छुपा हुआ है। मामले की जानकारी एनआईए को दी गई। उसके बाद संयुक्त टीम ने सूचना को पुख्ता कर आरोपित को लुधियाना से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि आरोपित पहले से हथियार आपूर्ति में शामिल रहा है और उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और पंजाब में आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि अप्रैल 2024 में जेल से रिहा होने के बाद वह सोशल मीडिया के जरिए मध्य पूर्वी देश में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने उसे हथियारों का इंतजाम करने का निर्देश दिया। फिर उसने मध्य प्रदेश से हथियार खरीदे और हमलावरों को सप्लाई किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब आधार, पैन, राशन कार्ड नहीं बचा पाएंगे : नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी होंगे केवल ये डॉक्यूमेंट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सभी राज्योंं में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों क खिलाफ अभियान तेज हो गया है. दिल्ली में अब खुद को भारतीय नागरिक साबित...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बीएससी बीएड आठवें सेमेस्टर के नतीजे शानदार रहे : अंकिता ने 88.6 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएससी बीएड के आठवें सेमेस्टर के नतीजे शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा...
पंजाब

नवयुग दुर्गा प्रचार मण्डल की ओर से वार्षिक विशाल भंडारा 27 जुलाई को आदमवाल में लगाया जाएगा

यह वार्षिक भंडारा महामाई के नवरात्रों को समर्पित होगा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आदमवाल /चिंतपूर्णी मुख्य मार्ग पर नवयुग दुर्गा प्रचार मण्डल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 वा विशाल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

23 वर्षीय युवक का शव बरामद : बीनेवाल के जंगल में हिमाचल के हरोली के गांव नंगल के अमनदीप का

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीनेवाल के जंगल में 23 वर्षीय युवक अमनदीप सिंह का मिला। पुलिस ने युवक का शव कबजे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौप दिया। हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!