पंजाब में सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटीज… 3 सितंबर तक रहेंगे बंद

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगातार बारिश के मद्देनजर सभी कॉलेज, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को तीन सितंबर तक बंद करने की सोमवार को घोषणा की।

राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”पिछली रात से पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थान तीन सितंबर 2025 तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे।” बैंस ने कहा, ”छात्रावासों में रह रहे छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की है। सभी से अनुरोध है कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।”

राज्य सरकार ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी विद्यालयों को बंद रखने की अवधि तीन सितंबर तक बढ़ा दी थी। इससे पहले, सरकार ने सभी स्कूल में 27 से 30 अगस्त तक छुट्टियां घोषित कर दी थीं। पंजाब के कई जिलों में रविवार रात से बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास एवं रावी नदियों एवं मौसमी छोटी नदियों के उफान पर होने की वजह में पंजाब में बाढ़ आ गई है। बाढ़ से गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल...
article-image
पंजाब

दो एकड़ जमीन में पराली जलाने के आरोप में किसान के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव रूडक़ी खास में खेतों में 2 एकड़ जमीन में पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रजानकारी मुताविक एएसआई राज कुमार की अगुआई में पुलिस...
article-image
पंजाब

ऑटो कार में टक्कर से पांच महिलाएं घायल।

गढ़शंकर – गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर पड़ते गांव पदराणा के पास ऑटो व कार की टक्कर में पांच महिलाएं घायल हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार होकर मुबारक पुर जिला नवांशहर...
पंजाब

140 नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 140 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार एसआई सुभाष चंद्र पुलिस पार्टी सहित गशत पर थे। स्थानीय नवांशहर मार्ग पर गांव...
Translate »
error: Content is protected !!