सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर टाटा ऐस चढ़ी : एक की मौत व तीन गंभीर घायल

by

गढ़शंकर : 16 जुलाई: मुख्य मार्ग चंड़ीगढ़- होशियरपुर पर गांव सतनौर के पास सड़क किनारे कच्ची जगह पर बैठे लोगों पर टाटा ऐस चढऩे से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में दिनेश कुमार निवासी गढ़ी मानसोवाल ने कहाकि वह उसका भाई अरूण कुमार पुत्र देवराज ,नीरज कुमार व जतिंदर कुमार ठेकेदार अमरिंदर कुमार के पास कद्दू की भराई का काम करते हैं । कद्दू की भराई खत्म करके वह सभी लोग सड़क के किनारे कच्ची जगह पर बैठ गए तो एक टाटा ऐस(पीबी07 एपी-8345) जिसको करनवीर निवासी मोईला(गढ़शंकर) चला रहा ने तेज रफतारी से हमारे ऊपर चढ़ा दी जिससे मेरे भाई अरूण कुमार की र्दुघटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि मैं, नीरज कुमार व जतिंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया। गढ़शंकर पुलिस ने मतृक अरूण कुमार के भाई दिनेश कुमार के बयान पर आरोपी टाटा ऐस चालक करनवीर के खिलाफ लापरवाही से बाहन चला कर मारने की धारा व दूसरी विभिन्न धराओं का मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल में इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया।

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में इंवेस्टीचर सेरेमनी सत्र 2023-24 के लिए प्रधानाध्यापिका जसप्रीत कौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका जसप्रीत कौर ने कहा कि यह समारोह एक विशेष अवसर...
article-image
पंजाब

पति, सास, ननद व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज : मैरा में महिला दुआरा जहरीली वस्तु खाने से हुई थी मौत , महिला के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सुसराल के कम दहेज लाने की प्रताड़ना से परेशान महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत के आरोप में उसके ससुर परिवार पर केस दर्ज किया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल कर रहा नशा …पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान

नई दिल्ली : नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह नशे का आदि हो गया है। आरोप है कि...
article-image
पंजाब

‘मेला तीआं दा’ कार्यक्रम के माध्यम से दिया वोटर जागरुकता का संदेश : अतिरिक्त सी.ई.ओ. पंजाब विपुल उज्जल ने कहा कि जिला प्रशासन का यह बहुत अच्छा प्रयास

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में स्वीप गतिविधि के माध्यम से करवाया गया आयोजन 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में वोटर जागरुकता के लिए करवाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां:...
Translate »
error: Content is protected !!