पंजाब सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए ओ.टी.एस. योजना लांच

by

होशियारपुर: पंजाब सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए वन टाइम सैटेलमेंट(ओ.टी.एस) योजना पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से शुरु की गई। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, सहायक कर व आबकारी कमिश्नर जतिंदर कौर, अवतार सिंह कंग व व्यापारी वर्ग की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस प्रोग्राम में शमूलियत की गई।

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि इस योजना से छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सभी कारोबारी, जिनकी असेसमेंट 31 दिसंबर 2020 तक की जा चुकी है, वे 30 अप्रैल तक इस योजना के अंतर्गत अप्लाई कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी में छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारी पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने व्यापारियों को टैक्स के असेसमेंट केसों के एरियर से राहत देने के लिए वन टाइम सैटेलमेंट योजना की घोषणा की है।

अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई इस स्कीम के साथ कारोबारियों को जुर्माने के अलावा टैक्स से भी छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत आने वाले हर योग्य कारोबारी को इस योजना का लाभ देने के लिए संबंधित विभागों को जरुरी हिदायतें जारी की जा रही हैं। इस मौके पर आबकारी व कर विभाग के अधिकारियों के अलावा, व्यापारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन युवकों की मौत, सभी की आयु 18 से 20 वर्ष : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

 श्री मुक्तसर साहिब :  गांव कोटली देवन के मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करते थे और विगत मंगलवार की...
article-image
पंजाब

विवादित वीडियो मामले में कांग्रेस का बड़ा हमला : भगवंत मान को बचाने के लिए झूठ बोल रही आम आदमी पार्टी सरकार

चंडीगढ़ :  अकाल तख्त द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु विरोधी और सिख विरोधी’ घोषित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने  बड़ा हमला किया...
article-image
पंजाब

विशाल डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई को सतनौर से निकलेगी

गढ़शंकर : 21 जुलाई : हर साल की तरह इस साल भी डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई से गढ़शंकर के गांव सतनौर के पृथ्वी नाथ शिव मंदिर से रवाना होगी। डाक काबड़ यात्रा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को जमानत दिया जाना सामान्य निर्णय नहीं, देश में काफी लोग मानते हैं कि केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया – अमित शाह

दिल्ली :  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर आज कहा कि देश में बहुत से लोगों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!